Web  hindi.cri.cn
13-05-14
2013-05-15 10:24:54

भूकंप पीड़ितों में ज्यादातर लोग लुशान और बाउशिंग काउंटी दो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों से आ रहे हैं।

उनमें से एक यू सोंगबिन है। जब भूकंप आया तब उसके माता-पिता खेत में थे। उनका घर चंद मिनटों में मलबे का ढेर बन गया। यू तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दोनों पैरों की हड्डियाँ फ्रेक्चर हो गईं। यू ने बताया कि जब भूकंप आया तब वह अपनी नींद से जागा। 1980 के दशक में उसके परिवार ने मिलकर यह घर बनाया था जो आज ढह गया। लेकिन सौभाग्य से उसका पूरा परिवार सुरक्षित है।

हुआशी अस्पताल उसके पूर्ण चिकित्सा खर्च उठा रहा है और उसके रिश्तेदारों के लिए भी मुफ्त आवास प्रदान कर रहा है।

पी फूशिंग विकलांग विभाग के प्रमुख हैं जहाँ अधिकांश रोगी केंद्रित हैं। वे हर वार्ड में जाकर पीड़ितों की जाँच करते हैं।

उन्होंने कहा कि रोगियों को समय पर उपचार मिल रहा है। चिकित्सा बचाव कार्य घायलों की हालत अनुसार एक अर्दली फैशन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे खुश हैं मरीज विश्वसनीय हाथों में हैं।

अस्पताल में अतिरिक्त बिस्तरों का प्रबन्ध किया गया है। वर्तमान में 200 से अधिक मरीजों की आमद का सामना करने के लिए तैयारी की गई है।

बचाव कार्यकर्ताओं के अलावा मोबाइल नेटवर्क आपातकालीन इकाई, दिन और रात काम कर रही है, आपातकालीन बचाव कार्य के लिए अपनी ओर से योगदान दे रहे हैं।

अब लुशान भूकंप के बाद, पीड़ितों के लिए पुनर्वास एक प्रमुख चिंता का विषय बन गया है।

लुशान काउंटी का केंद्रीय स्टेडियम पहले से ही सबसे बड़ा अस्थायी ठिकाना बन गया है। 100 से अधिक तंबूओं के साथ, स्टेडियम 2,000 से अधिक लोगों का घर बन गया है।

अब भी भूकंप की दर्दनाक यादें और सीमित स्थान के बावजूद, पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान देखी जा सकती है।

एक ऐसे ही भूकंप पीड़ित ने कहा कि हालांकि, यहाँ बहुत भीड़ है लेकिन सब कुछ ठीक तरह से चल रहा है। मैं बहुत संतुष्ट महसूस करता हूँ। और लुशान से एक अधिकारी कहते हैं कि यहां काउंटी में अब अधिक बस्तियों में लोग आकर रहने लगे हैं।

सरकारी अधिकारी ने कहा कि लुशान में अब 10 के आसपास बड़ी बस्तियाँ हैं। और 20 के आसपास अलग छोटी बस्तियों हैं। कुल, 1,20,000 लोगों को इन अस्थायी घरों में स्थानांतरित किया गया है।

लुशान काउंटी में भूकंप पीड़ितों को देश भर से इंस्टैंट नूडल्स और ड्रिंक्स का दान प्राप्त हुआ है। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने भी लोगों के स्वाद के अनुसार मसालेदार भोजन प्रदान किया।

कई चीनी हस्तियाँ उदार डोनर भी हैं। पॉप गायक हान होंग ने बीजिंग के बर्ड नेस्ट स्टेडियम में एक दान अभियान शुरू किया है जिसे अब तक 3लाख20 हज़ार से अधिक युआन मिले हैं।

"हम चाहते हैं कि हर कोई इस राहत प्रयास, में हिस्सा ले इसलिए हमने यह दान अभियान शुरू किया है। हम पीड़ितों की मदद करने की सकारात्मक भावना को बढ़ावा देना चाहते हैं।"

त्रासदी के समय सकारात्मक भावना की ज्यादा जरूरत है। एक नवजात शिशु के रोने की आवाज़ तबाह हुए क्षेत्र में निश्चित रूप से नए जीवन की आशा लाती है।

एक दर्जन से अधिक बच्चे यानआन में आए घातक भूकंप के बाद पैदा हुए हैं।

उनका पहला घर एक अस्थायी तम्बू हो सकता है, लेकिन निश्चित रूप से वह प्यार से भरा हुआ है जो उन सब की जरूरत है। नवजात शिशु उन सब परिवारों के लिए खुशियाँ लेकर आएँ हैं जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। भूकंप के बाद भी जीवन आगे बढ़ता जा रहा है बावजूद इसके कि आगे और भी कठिनाइयाँ हैं। सीसीटीवी के एक कैमरे के सामने, चीन के राष्ट्रीय टीवी प्रसारणकर्ता, 3 वर्षीय लड़का अपनी दादी के लिए,जो उससे बहुत दूर है, उसे टीवी पर देख सकती हैं कि वह लुशान में सुरक्षित है। लोगों की उम्मीद को दर्शाता है यह गीत।

1 2 3 4 5
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040