Web  hindi.cri.cn
चीन में भारतीय नृत्य की फूल --- नर्तकी च्यांग च्यून
2013-07-15 14:19:04

समारोह में तुंग फांग संगीत-नृत्य समूह से आए कलाकारों, भारतीय संगीत और नृत्य को पसंद करने वालों, च्यांग च्यून के सहयोगियों, दोस्तों और छात्रों ने लोगों को भारत, कम्बोडिया और श्रलंका के संगीत और नृत्य दिखाए। लोगों ने एक साथ सुन्दर कला वातावरण में नर्तकी च्यांग च्यून की याद की। इस कार्यक्रम को देखने वाली सुश्री वेई ने कहा, भारत की कुछ जानकारी मिलने वाले लोगों को यह मालूम है कि च्यांग च्यून चीन-भारत संस्कृति की दूत हैं। नृत्य के माध्यम से उन्होंने चीन और भारत की जनता के दिल जोड़े। उनकी छात्रा च्यीन शान शान ने उनकी याद करने के लिए इस समारोह का आयोजन किया। हमें लगता है कि अध्ययन एक विशेष ऊंचा व्यवसाय है। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया है। इससे चीन और भारत के बीच मैत्री को आगे बढाने की जरूरत है और हमें आशा है कि दोनों देशों के बीच मैत्री और सुदृढ़ होगी। हमें पूरा विश्वास है कि चीन-भारत मैत्री के लिए काम करने वाले इन लोगों के प्रयास से विश्व और सुन्दर होगा।

नर्तकी च्यांग च्यून के अनेक छात्र हैं, जिससे भारतीय नृत्य का पुष्प चीन में अच्छी तरह खींचता है। उन्होंने कई बार भारत में अपना कार्यक्रम दिखाया, जिससे चीनी लोगों की मैत्रीपूर्ण भावना सुन्दर नृत्य से भारतीय लोगों को बताई गई, जिससे दोनों देशों की जनता के बीच मैत्री और समझ का एक पुल स्थापित हुआ है। चीन स्थित भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक अधिकारी आरुण साहू ने कहा,

सुश्री च्यांग च्यून को भारतीय नृत्य और संस्कृति बहुत पसन्द है। उनके जीवन में कई बार भारत में कार्यक्रम दिखाया गया और शिक्षा दी गई। उन्होंने न केवल भारतीय नृत्य का गहन रूप से अध्ययन किया था, बल्कि उनके पास एशिया के विभिन्न देशों की कला की ज्यादा जानकारी भी है। उन्होंने भारत की सभ्यता, कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष यागदान दिया। आज, चीन और भारत के बीच मैत्री निरंतर बढ़ रही है। अधिकाधिक चीनी युवा लोगों को भारतीय संस्कृति पसन्द आ रही है। मुझे बहुद खुशी है और मेरे विचार में चीनी लोगों को भारतीय संस्कृति और कला की ज्यादा जानकारी मिलने से एक दूसरे के बीच समझ आगे बढ़ेगी। यह एक अन्यन्त महत्वपूर्ण बात है।

(वनिता)


1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040