इस बार की चीन यात्रा में भारतीय विद्यार्थियों ने शांगहाई वॉक्सवैगन मोटर वाहन के उत्पादन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय बैंक के शांगहाई शाखा, वाओ कांग स्टील कारखाने के बिजली नेटवर्क, पेइचिंग और शांगहाई के सुप्रसिद्ध व्यापारिक क्षेत्रों की यात्रा की गई। इन कार्यवाहियों से उन विद्यार्थियों के अभ्यास का स्तर उन्नत हो गया है और उन्हें चीन की और अधिक जानकारी मिल सकती है।
यात्रा समाप्त होने से पहले कुछ विद्यार्थियों की चीन में काम करने की योजना है। विनय जॉर्ज, दर्शन रुद्रैया और बी. नंदिनी ने भविष्य में चीन में काम करने की अपनी योजना बताई।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वविद्यालय की कक्षाओं और इस बार की चीन यात्रा से चीन के विकास की अधिक जानकारी मिली, जिनमें चीनी संस्कृति, चीन में कैसे व्यापार करना, चीन में कैसे व्यापारिक क्षेत्र में संबंधों की स्थापना करना शामिल है। अब चीन विश्व में तेज विकास करने वाला नवोदित बाजार देश है। विश्व में अनेक व्यापारिक संस्थाएं यहां अपना विकास कर रही हैं। शांगहाई और पेइचिंग जैसे बड़े शहरों में व्यापार करने का वृहद अवसर है। इसलिए आने वाले दो या तीन वर्षों में हम यहां काम करना चाहते हैं।
(वनिता)