बी. नंदिनी ने कहा कि उस रात हमने शांगहाई के ओरिएंटल पर्ल टीवी टावर की यात्रा की। टावर पर पूरे शहर का दृश्य देख सकता है। यह बहुत सुन्दर है। हमने हवांग फू च्यांग नदी, लम्बी इमारत देखी। रात को यह दृश्य दिन से भी सुन्दर दिखाई देता है। हालांकि यह टावर बहुत ऊंचा है और मुझे थोड़ा डर भी लग रहा है, लेकिन इतना सुन्दर दृश्य देखने के बाद मुझे लगता है यह यात्रा मूल्यवर्धक है। शांगहाई शहर की नाइटलाइफ़ रंग-बिरंगी है। रात को सड़क पर सार्वजनिक व्यवस्था भी बहुत अच्छी है और सुरक्षित है। हमारे दल में हर व्यक्ति को अच्छा लगा।
पेइचिंग की चर्चा करते हुए दर्शनीय स्थलों के अलावा विद्यार्थियों को पेइचिंग का खाना भी बहुत पसंद है, विशेषकर पेइचिंग रोस्टेड डक। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें मालूम है कि पेइचिंग रोस्टेड डक बहुत स्वादिष्ट है, इसलिए चीन आने से पहले वे यह खाना चाहते हैं। खाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लगा।
विद्यार्थी बी. नंदिनी एक शिव अनुयायी हैं। चीन आने से पहले उन्हें खाना खाने की चिंता है क्योंकि वो संपूर्ण शाकाहारी हैं।
उन्होंने कहा कि मैं एक शिव अनुयायी हूं, इसलिए धर्म के कारण आहार उपदेश होता है। चीन आने से पहले मुझे शाकाहारी आहार की चिंता है। लेकिन यहां आने के बाद कोई भी चिंता नहीं है, क्योंकि चीन में अनेक शाकाहारी रेस्त्रां हैं और ज्यादातर रेस्त्रां में शाकाहारी खाना मिलना आसान है। यहां मुझे स्वादिष्ट शाकाहारी खाना मिल रहा है और ये एक अलग तरह का खाना है लेकिन मुझे बहुत पसन्द है। चीन में भारतीय रेस्त्रां और भारतीय खाना भी अधिक स्वादिष्ट है और कुछ चीनी लोगों को भी भारतीय खाना खाना पसंद है।