Web  hindi.cri.cn
बैंगलोर के एम.बी.एई छात्र समह की चीन यात्रा
2013-06-11 11:13:03

इन 11 विद्यार्थियों के विश्वविद्यालय अलायन्स विश्वविद्यालय भारत के सबसे जीवंत शहर बैंगलोर में स्थित है। पहले वह भारत में सबसे अच्छा व्यवसायिक विद्यालय था। वर्ष 2012 में अलायन्स विश्वविद्यालय और पेइचिंग पॉलीटेक्निक विश्वविद्यायल ने सहयोग के ढांचगत समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बार इन 11 विद्यार्थियों की यात्रा में पेइचिंग पॉलीटेक्निक विश्वविद्यायल में आदान-प्रदान का विषय भी शामिल है। उन्होंने चीनी विद्यार्थियों और अध्यापकों के साथ बातचीत की, चीनी संस्कृति और अर्थतंत्र के बारे में संगोष्ठी में भाग लिया, जिससे उन्हें पेइचिंग पॉलीटेक्निक विश्वविद्यायल की कक्षाएं और शिक्षा पाने का तरीका मालूम हुआ।

विद्यार्थी दर्शन रुद्रैया के अनुसार उन्हें मालूम है कि वर्तमान में चीन और भारत के विश्वविद्यालयों में सहयोग धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनेक भारतीय विद्यार्थी चीन में शिक्षा पा रहे हैं। भारतीय विश्वविद्यालय ने पेइचिंग पॉलीटेक्निक विश्वविद्यायल जैसे चीनी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग के अनेक मुद्दों की स्थापना की, जिनमें निबंध का सहयोग, विद्यार्थियों का आदान-प्रदान कार्यक्रम शामिल हैं। हमने यह भी देखा है कि चीनी प्रोफ़ेसर ने भारत में शिक्षा के आदान-प्रदान की कार्यवाही में भाग लिया, चीनी विद्यार्थियों ने भारत में शिक्षा पाई या भेंट की। इस तरह की कार्यवाही अब बड़े पैमाने पर हो रही है।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040