Web  hindi.cri.cn
युवा बनाएंगे एशिया के भविष्य को और उज्ज्वल -----दूसरा चीनी और भारतीय विश्वविद्यालय छात्र मंच पेइचिंग में
2013-05-15 09:26:06

कुछ दिनों पहले दूसरा चीनी और भारतीय विश्विद्यालय छात्र मंच पेइचिंग विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ। दोनों देशों के सौ से अधिक विश्वविद्यालय छात्रों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। वर्तमान में चीन और भारत के संबंधों में तेज़ी से विकास हो रहा है, जिससे एशिया, यहां तक कि सारी दुनिया को नया वातावरण मिला है, इस संबंध में दोनों देशों के युवाओं के बीच आवाजाही और संबंध चीन-भारत संबंध के विकास में जीवन शक्ति भी डाली गई।

चीनी और भारतीय विश्वविद्यालय छात्र मंच चीनी जन विदेशी मैत्री संघ, चीन-भारत मैत्री संघ और पेइचिंग विश्वविद्याल के दक्षिण एशिया अनुसंधान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान गतिविधियों में से एक है। मंच का उद्देश्य चीनी और भारतीय विश्वविद्यालय विद्यार्थियों का आपस में आदान-प्रदान का मंच प्रदान करना और द्विपक्षीय युवाओं के बीच मैत्री को आगे बढ़ाना। चीन और भारत के बीच आवाजाही के दायरों का विस्तार करना है। इसके साथ ही इस मंच से दोनों देशों के बीच दूरगामी सहयोग और विकास के लिए भी युवा शक्ति का भंडारण किया जाएगा। युवा विद्यार्थियों को विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी मुहैया कराया जाएगा।

मौजूदा मंच के उद्घाटन समारोह में चीनी जन विदेशी मैत्री संघ के उपाध्यक्ष फ़ङ चोखु ने भाषण देते हुए कहा:

"चीन और भारत परम्परागत मित्रवत पड़ोसी देश हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से प्रारंभ हुई। आधुनिक समय में दोनों देशों ने शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों यानी पंचशील का प्रवर्तन किया और दोनों देशों की जनता के बीच भाईचारा मैत्रीपूर्ण संबंध बने।"

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040