आवास गारंटी के क्षेत्र में सिनच्यांड में विभिन्नि स्तर पर सरकार संबंधित मांग के अनुसार किसानों व चरवाहों को मकान प्रदान करने व उन की आय बढाने में मदद देगी, उन लोगों की अपना खुद का विकास करने की क्षमता को उन्नत कर के उत्पादन व जीवन स्थिति को सुधारने की कोशिश करेगी। सिनच्यांड वेवुर स्वायत्त प्रदेश की योजना है कि 5 साल में 15 लाख गरीब किसानों, एक लाख 10 हजार 5 सौ चरवाहों को नए मकान देने का कार्य पूरा किया जाएगा, 1 लाख 61 हजार 4 सौ राष्ट्रीय कृषि व चरवाहा क्षेत्रों की स्थिति में सुधार किया जाएगा।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सिनच्यांड वेवुर स्वायत्त प्रदेश की कमेटी के अध्यक्ष च्यांग छुन शिए ने कहा कि इस साल सिनच्यांड के जन-जीवन निर्माण की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है और इस में जोर लगाया जाएगा। जन-जीवन निर्माण की परियोजनाएं अच्छी तरह जारी रखी जाएंगी, जिससे विभिन्न जातियों के लोगों को सुधार व विकास से लाभ मिलेगा।