सुश्री आईमुकूली आबुतूरयीमू ने कहा कि पहले हम कार्ड बोर्ड से बनाए गए मकान में रहते थे। अब हम इमारत में रहते हैं। नया मकान मजबूत और अच्छा है। मकान में पानी, गैस सब कुछ है। खाना बनाना बहुत सुविधाजनक है। स्थानीय सरकार ने हमें 10 साल में पानी, बिजली के उपयोग में पैसों की छूट दी है। इस के अलावा हमें लोक सेवा पद भी मिल सकता है।
इधर के सालों में हामी शहर में एक अरब 8 करोड़ 40 लाख य्वान की पूंजी लगाई और 14 हजार 4 सौ 37 गारंटी आवासों का निर्माण किया। अच्छी नीतियों से स्थानीय आम लोग सुखी जीवन बिता सकते हैं। अब सिनच्यांड का मौसम गर्म है। इस साल 4 हजार 3 सौ 94 गारंटी आवासों के निर्माण का काम शुरू हुआ है।
हामी शहर के उप मेयर वांग शाओ शेंग ने कहा कि इस साल के काम में धारावाहिक संस्थापनों का निर्माण भी किया जाएगा। आवास की गुणवता सबसे अच्छी होगी। धारावाहिक संस्थापनों में पौधशाला, चिकित्सा केंद्र आदि शामिल होंगे।
श्री वांग शाओ शेंग ने आगे कहा कि उक्त कदमों से सरकार को आशा है कि गरीब निवासियों व पुनर्वास मकानों में रहने वाले लोगों को रहने का एक सुन्दर वातावरण प्रदान किया जाएगा।