Web  hindi.cri.cn
दिल और आंखों का सिनेमा
2013-01-16 10:44:41

ता वेई का नाम है वांग वेई ली। उनकी आवाज साफ और मधुर है और वह अक्सर भावुक रूप से नेत्रहीनों को फिल्में सुनाते हैं। वह और उनकी पत्नी लगातार 10 वर्षों से विकलांगों की सेवा का काम करते हैं। हुंग तान तान नाम के शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान केंद्र की नियमित कार्यवाही के रूप में वर्ष 2006 की जुलाई से दिल और आंखों का सिनेमा खोला गया था। लगातार दस हजार नेत्रहीनों ने फिल्म सुनने की इस प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों ने विकलांगों को सहायता देने के कार्य पर और ज्यादा ध्यान दिया। हमारे हुंग तान तान आदान-प्रदान केंद्र को कुछ देशों की सरकारों और बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। अधिकाधिक स्वयंसेवक हमारे हुंग तान तान आदान-प्रदान केंद्र के कार्यों में भाग ले रहे हैं। अब तक एक हजार स्वयंसेवकों ने हमारे यहां काम करने की इच्छा जताई है और इसके लिये उन्होंने यहां अपने नाम दर्ज करवाए हैं।

अब कुछ दल हर शनिवार फिल्म सुनाने की कार्यवाही में भाग ले रहे हैं, जिनमें केन्द्रीय पीपुल्स प्रसारण स्टेशन का आर्थिक चैनल, बायर कंपनी, स्टारबक्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। कुछ अन्य उपक्रम अस्थाई रूप से हमारी कार्यवाही में भाग लेते हैं। पेइचिंग रेडियो के कुछ कर्मचारी भी कभी कभी यहां फिल्म सुनाने आते हैं।

ता वेई के अनुसार फिल्म सुनाने के अलावा दिल और आंखों का पुस्तकालय हुंग तान तान नाम के शिक्षा और संस्कृति के आदान-प्रदान केंद्र का एक महत्वपूर्ण मुद्दा भी है, जिसका लक्ष्य है कि नेत्रहीनों को पुस्तकें पढ़ने की सुविधा दी जाए जिससे इन्हें और ज्यादा जानकारी मिलेगी। इसलिए अनेक स्वयंसेवकों ने पुस्तक पढ़ने के रिकॉर्डिंग के काम में भाग लिया। अभी तक लगभग एक सौ किताबों की रिकॉर्डिंग का काम पूरा हो चुका है।

दिल और आंखों के सिनेमा का कमरा बड़ा नहीं है, लेकिन वहां के दरवाजों पर कार्यक्रम की सूचना और स्वयंसेवकों की बात रखी है। ता वेई और स्वयंसेवक दिल से इस काम को करते हैं और नेत्रहीनों को प्यार और उनपर ध्यान देते हैं।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040