Web  hindi.cri.cn
हाईनान द्वीप में विकास पर है चीन का पर्यटन
2012-12-10 19:32:37

उष्णकटिबंधीय वन पार्क में पर्यटक को न केवल पहाड़ पर चढ़ सकते हैं, बल्कि भूख लगने पर वो सही समय पर खाना भी खा सकते हैं। अगर वो चाहें तो रात को पहाड़ पर ठहर भी सकते हैं। इसके साथ साथ पार्क में पैदल रास्ते के साथ साथ गाड़ी जाने का रास्ता भी है, जिससे विभिन्न पर्यटकों की विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सकता है।

श्री निए सान लाई ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास शुरू होने से पहले सान या शहर के वानिकी ब्यूरो ने हमारे साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि विकास के समय संरक्षण का काम करने की जरूरत है और संरक्षण के साथ साथ विकास किया जा सकता है। हमने यहां का विकास करने के बाद वन के संरक्षण का दल स्थापित किया। लेकिन पहाड़ पर कोई भी शिकार नहीं कर सकता है। इसके अलावा पहाड़ पर उत्खनन, खेती, लकड़ी काटने जैसा कोई भी काम नहीं किया जा सकता है।

यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क में एक या दो मंजिल वाली इमारतों का निर्माण किया गया। वातावरण संरक्षण को देखते हुए निर्माण की सामग्रियों में पत्थर, छाल और छप्पर का इस्तेमाल किया गया है। इस के अलावा पार्क में सौर ऊर्जा समेत निम्न कार्बन संस्थापनों का ज्यादा निर्माण किया गया है। पार्क के प्रबंधन में वातावरण के संरक्षण पर बड़ा ध्यान दिया गया है।

श्री निए सान लाई ने कहा कि पार्क में सौर ऊर्जा से गरम पानी मिल सकता है। इस तरीके से पानी गर्म करने में कम से कम कार्बन का उत्सर्जन होता है। हम सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके पानी को गर्म करते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण पहाड़ पर कचरे की मात्रा में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए रोज़ना एक स्थाई जगह पर कचरे को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद विशेष कचरा गाड़ी से इन्हें पहाड़ की तलहटी तक पहुंचाया जाता है।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040