Web  hindi.cri.cn
हाईनान द्वीप में विकास पर है चीन का पर्यटन
2012-12-10 19:32:37

सान या शहर के यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क की कंपनी के उपाध्यक्ष निए सान लाई ने परिचय देते हुए कहा कि सबसे पहले इस बन पार्क का डिज़ाइन बनाते समय वातावरण का ध्यान और संरक्षण करना पहली प्राथमिकता थी। डिज़ाइन और विकास का सभी काम पारिस्थितिक वातावरण के संरक्षण के आधार पर किया गया है। अब चीन में मशहूर यालुंगवान में न केवल समुद्र देख सकते हैं बल्कि उष्णकटिबंधीय वर्षा वन परिदृश्य और पहाड़ भी है।

उन्होंने कहा कि उस समय हाईनान के विकास के अनुसार सभी लोगों ने समुद्र के किनारे विकास का काम किया। लेकिन हमने पहाड़ पर विकास शुरू किया। मुझे लगता है कि पहाड़ हमारी कंपनी की इस परियोजना का महत्व है और पहाड़ हाईनान के पर्यटन में एक नया विषय भी है। वन में जानवरों और पौधों की विशेषताएं और कैसे उनका संरक्षण करता है। यह सब कुछ एक संस्कृति है।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 के सितंबर में यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क औपचारीक रूप से खोलने के बाद परंपरागत पर्यटन के तरीके को बदलकर यात्रा करने और छुट्टियां बिताने का नया क्षेत्र बन गया है। श्री निए सान लाई ने जोर देते हुए कहा कि वन में एकल यात्रा करने के तरीके की इतनी अधिक आकर्षक शक्ति नहीं है। लेकिन पर्यटन करने के विविध तरीके का अपना मूल्य है और यह जगह और ज्यादा पर्यटकों की आवश्यक्ता को पूरा करने में सक्षम है।

श्री निए सान लाई ने कहा कि वन पार्क के निर्माण के नियम के अनुसार वन पार्क में यात्रा कर सकता है। कम आय मिलने के सवाल के समाधान के लिए हम ने 2 प्रतिशत की भूमि पर छुट्टियां बिताने के संस्थापनों का निर्माण किया, जिससे और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040