Web  hindi.cri.cn
हाईनान द्वीप में विकास पर है चीन का पर्यटन
2012-12-10 19:32:37

चीन के एकमात्र उष्णकटिबंधीय द्वीप के रूप में दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत चीन का पहला पारिस्थितिक प्रांत है। इस उष्णकटिबंधीय द्वीप पर पर्यटन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं और पारिस्थितिक वातावरण भी बेहतर है। वर्ष 1999 हाईनान ने देश के पहले पारिस्थितिक प्रांत का निर्माण शुरू किया। 13 वर्षों बाद हाईनान प्रांत के पर्यटन अर्थतंत्र के विकास और पारिस्थितिक वातावरण संरक्षण में प्रगति प्राप्त हुई है।

हाल के वर्षों में हाईनान प्रांत ने वन संसाधनों और समुद्री संसाधनों का इस्तेमाल करके अनेक श्रेष्ठ पर्यटन क्षेत्रों का निर्माण किया। कुछ समय पहले हमारे संवाददाता ने हाईनान के सबसे मशहूर पर्यटन क्षेत्रों में से एक यानि यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क की यात्रा की। अब सुनिए इस के बारे में एक रिपोर्ट।

यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क हाईनान प्रांत के सान या शहर में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1506 हेक्टेयर है। यह देश के वन पार्क के नियम की मांग के अनुसार विकसित किया गया सान या शहर का पहला वन पार्क है, जहां पर यालुंगवान का समुद्रीय क्षेत्र पहाड़ से जुड़ा हुआ है और समुद्र वन से जुड़ा हुआ है।

समुद्र के किनारे स्थित रिज़ॉर्ट और उष्णकटिबंधीय वर्षा वन परिदृश्य के जरिए यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क चीन के सबसे मशहूर फिल्म निर्देशकों में से एक फेंग श्यो कांग की फिल्म इफ़ यू आर डे वन - 2 की शूटिंग करने वाली जगह बन गई। इस फिल्म को खेलने के बाद यह पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गई।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040