Web  hindi.cri.cn
वू शी में बुजुर्गों का जनजीवन
2012-10-09 10:23:04

चीनी अर्थव्यवस्था के विकास के साथ-साथ चीन के विभिन्न लोगों के जनजीवन स्तर में लगातार वृद्धि हो रहा है। जनजीवन की गुणवत्ता में लगातार सुधार जारी है। यांगत्सी नदी के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित शहर वु शी वृद्ध लोगों के जीवन पर बहुत ध्यान देता है। स्थानीय सरकार ने लगातार निवेश के द्वारा वृद्ध लोगों के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण किया है। इसके अलावा उनकी सुविधाओं के लिए प्रौढ़ विद्यालय, प्रौढ़ पिकनिक स्पॉट, निःशुल्क पार्क आदी का भी निर्माण किया गया है। वु शी में वृद्ध लोगों का जीवन बहुत रोचक और आनंददायक है। वहां पर कुछ लोगों को अमूल्य वस्तुओं का संग्रह पसंद है तो कुछ लोगों को शिल्पकला तो कुछ लोगों को चित्रकला भी पसंद है।

प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को, वु शी शहर के केंद्र में स्थित खेल मैदान में 10 से ज्यादा वृद्ध पुरूष और महिला गाने की धुन पर थिरकते हुए नजर आते हैं। उनका पोशाक रंगबिरंगा होता है। यह पूरे चियांग शी प्रांत में मशहूर वृद्ध लोगों का एक मॉडल दल है।

इस दल का निर्माण 2008 में किया गया था। इस दल के सभी सदस्य 55 साल से उपर के हैं। युवाकाल में उनलोगों को इस तरह का रंगबिरंगा कार्यक्रम बहुत पसंद था।

हमलोग जवान लोगों की तरह ही इस मंच पर थिरकना पसंद करते हैं। यह इस दल के लोगों के जीवन जीने की आशा भी है। इस दल की एक सदस्य श्वी फिंग सेवानिवृत होने से पहले सरकारी उद्यम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं। बाद में दोस्तों की संगति में इस दल में शामिल हो गईं और मॉडलिंग सीखीं।

श्री च्वांग इस दल नें महिलाओं की सुंदरता को प्रदर्शित किया है। मेरी जिंदगी रंगबिरंगी हो गई है। हमारी सोच जवान हो गयी है। विशेषकर गाने की धुन पर हम मैं चलती हूं तो तन और मन दोनों सचेत हो जाते हैं। हालांकि हमलोग 50 के उपर हो चुके हैं लेकिन हम अपने आपको और जवान महसूस करते हैं।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040