Wednesday   Apr 9th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ज्ञान प्रतियोगिता का परिचय
        चाइना रेडियो इंटरनेशनल आठ अक्टूबर से तीस नवंबर तक अपने रेडियो कार्यक्रम और वेबसाइट पर"दर्शनीय हाईनान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन द्वीप"ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगा, जिस में आप लोगों की भागीदारी का हार्दिक स्वागत है।
        इस दौरान हम अपने शॉटवेव ब्रॉडकास्टिंग कार्यक्रम में ज्ञान प्रतियोगिता से जुड़े चार आलेख सुनाएंगे। हर आलेख के अंत में हम आप से दो सवाल पूछेंगे। इसके साथ ज्ञान प्रतियोगिता के आलेख और सवाल हमारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। इस ज्ञान प्रतियोगिता के जवाब आप हमें पत्र या ई-मेल के जरिये भेज सकते हैं।
        ध्यान रहे कि इस ज्ञान प्रतियोगिता के जवाब पत्र स्वीकार किये जाने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2012 है। ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति मिलने वाले जवाब पत्रों के मुताबिक विशेष पुरस्कार विजेयता और प्रथम, दूसरी और तीसरी श्रेणियों के विजेयता चुनेगी। विशेष पुरस्कार जीतने वाले श्रोता को चीन की मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा।
        हम आप सभी श्रोताओं को यह ज्ञान प्रतियोगिता जीतने की शुभकामनाएं देते हैं।
चित्र
विस्तृत>>
रिपोर्ट
  • चीनी टेक्सटाइल इतिहास में जीवित फॉसिल --- ली जाति की कढ़ाई

  • दक्षिण चीन स्थित हाईनान प्रांत अपनी खूबसूरत ट्रॉपिकल दृश्य के कारण विश्वविख्यात है। इसके साथ रंगबिरंगी अल्पसंख्यक जातीय संस्कृतियां हाईनान पर्यटन क्षेत्र का मनमोहक हिस्सा भी हैं। हाईनान में हान जाति के अलावा ली और म्यो समेत कई जातियां रहती हैं। उन में ली जाति और म्यो जाति दो प्रमुख अल्पसंख्यक जातियां और उन की संस्कृतियां सब से विशिष्ट मानी जाती हैं।

  • हाईनान द्वीप में विकास पर है चीन का पर्यटन

  • चीन के एकमात्र उष्णकटिबंधीय द्वीप के रूप में दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत चीन का पहला पारिस्थितिक प्रांत है। इस उष्णकटिबंधीय द्वीप पर पर्यटन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं और पारिस्थितिक वातावरण भी बेहतर है। वर्ष 1999 हाईनान ने देश के पहले पारिस्थितिक प्रांत का निर्माण शुरू किया। 13 वर्षों बाद हाईनान प्रांत के पर्यटन अर्थतंत्र के विकास और पारिस्थितिक वातावरण संरक्षण में प्रगति प्राप्त हुई है।

  • परम्परागत सांस्कृतिक पर्यटन से दिखता है द्वीप का विशेष सौंदर्य

  • दक्षिण चीन में स्थित हाईनान प्रांत अपनी विशेष प्राकृतिक समुद्री दृश्यों से पर्यटन व्यवसाय का जोरदार विकास कर रहा है। इधर के सालों में हाईनान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन विकास करने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधन व परम्परागत संस्कृति को जोड़ने वाले नए पर्यटन ढांचे की खोज कर रहा है।
  • पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है हाइनान

  • हाइनान प्रांत चीन के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो चीन का सबसे बड़ा विशेष आर्थिक क्षेत्र होने के साथ-साथ एकमात्र उष्णकटिबंधीय द्वीप भी है। हाइनान प्रांत पूर्वी हवाई के नाम से भी विश्वविख्यात है। उत्कृष्ट स्थान, सुंदर प्राकृतिक दृश्य और रंगीन जातीय संस्कृति से यह प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बन गया है।
    सवाल
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040