Web  hindi.cri.cn
पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है हाइनान
2012-10-08 19:52:55

हाइनान प्रांत चीन के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो चीन का सबसे बड़ा विशेष आर्थिक क्षेत्र होने के साथ-साथ एकमात्र उष्णकटिबंधीय द्वीप भी है। हाइनान प्रांत पूर्वी हवाई के नाम से भी विश्वविख्यात है। उत्कृष्ट स्थान, सुंदर प्राकृतिक दृश्य और रंगीन जातीय संस्कृति से यह प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल बन गया है।

इधर के सालों में लिए हाइनान प्रांत ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप का जोरदार विकास करने की रणनीति बनायी और इसमें उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई। हाइनान प्रांत की पर्यटन विकास कमेटी की उप प्रधान स्वन ईन ने हमारे संवाददाता से साक्षात्कार में कहा, दिसंबर 2009 में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप की विकास रणनीति को राष्ट्रीय रणनीति हासिल हुई। पिछले दो सालों में चीन सरकार ने कई नीतियां बनाकर हाइनान द्वीप के विकास में बड़ी भूमिका अदा की है। इस तरह हाइनान अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप सच्चे माइने में पर्यटन का विशेष क्षेत्र बना है।। देश के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप और अंतर्राष्ट्रीयकरण व मापदंडीकरण के लक्ष्य की ओर विकसित हो रहा है।

चीन सरकार की उदार नीतियों ने हाइनान द्वीप के पर्यटन के विकास को महत्वपूर्ण समर्थन व मदद दी है। इन नीतियों में इस द्वीप से रवाना होते समय कर मुफ्त नीति सबसे आकर्षक है। हाल में हाइनान ने हैईखो व सानया दो शहरों में ड्यूटी फ्री दुकानें खोली । हमारे संवाददाता ने सानया स्थित चीनी शुल्क मुफ्त उत्पादकों के समूह की दुकान का दौरा किया, जो कि लगभग 7 हज़ार वर्गमीटर में फैली है, इसमें इत्र, आभूषण, घड़ियां व चमड़े का सामान आदि लगभग 20 हजार तरह की वस्तुएं मिलती हैं। घरेलू दुकानों की तुलना में यहां कीमत 15 से 35 प्रतिशत कम होती हैं। इस शॉप के उप प्रधान मंत्री ग्वैन वू ने कहा, यह दुकान हाइनान द्वीप के पर्यटन के आर्थिक विकास के लिए एक आपूर्ति है। पहले लोगों के लिए हाइनान का पर्यटन सूर्य, समुद्र व झील थे, अब लोग शॉपिंग का मजा भी ले सकते हैं। इस तरह की दुकान खुलने से पहले हाइनान प्रांत में एक पर्यटक औसतन महज 100 युआन की शॉपिंग करता था, जबकि अब यह बढ़कर 200 युआन से भी अधिक हो गई है।

हाइनान ने अपने पर्यटन संसाधनों की श्रेष्ठता का प्रसार कर कई दर्शनीय स्थल बनाये, मिसाल के लिए धरती पर सबसे श्रेष्ठ खाड़ी यालुंग खाड़ी, पांच उंगलियों वाला पहाड़ इत्यादि।

हाइनान प्रांत ने पर्यटन के प्रसार के लिए दुनिया के विभिन्न स्थानों में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनी में भाग लिया। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों में कई पर्यटन मेलों, उच्च स्तरीय मंच व प्रदर्शनी गतिविधियों का आयोजन भी किया। खासतौर पर वोल्वो सेलबोट मैच जैसे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन से हाइनान एक विश्वविख्यात पर्यटन स्थल बना । देश विदेश में हाइनान की ख्याति बढ़ती जा रही है।

पर्यटन उद्योग का और अच्छी तरह विकास करने के लिए हाइनान में कई लोगों को प्रशिक्षित किया। वर्ष 2011 में ग्रामीण पर्यटन, समुद्री पर्यटन व गोल्फ पर्यटन के कर्मचारियों और होटलों व दर्शनीय स्थलों के सेवकों को ट्रेनिंग दी। कुल 11 हजार 500 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सानया के यालुंग खाड़ी स्थित धरती पर स्वर्ग नामक पर्यटन गांव में कार्यरत सुश्री ली के अनुसार, इधर के सालों में हाइनान में लोगों के सेवा स्तर और खुद की गुणवत्ता में बड़ी उन्नति आई। विशेषकर ट्रेनिंग के बाद सेवा व भाषा में सुधार आया है। हमारे यहां के कर्मचारियों ने विशेष तकनीक स्कूलों या भाषा स्कूलों में पढ़ाई की है। उनके यहां आने के बाद हमें भी पेशेवर प्रशिक्षण मिलता है।

ऐसे में हाइनान द्वीप अपनी विशेष समुद्री सुन्दरता से ज्यादा से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 2011 में हाइनान में कुल 3 करोड़ 10 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जो 2010 की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक रही। पिछले साल यहां की कुल पर्यटन आय 32 अरब 20 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो 2010 की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

पर्यटन का विकास करने के साथ हाइनान में पारिस्थितिकी पर्यावरण और स्थानीय पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण को भी बड़ा महत्व दिया गया है। सानया शहर के ली व म्याओ जातियों के सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र में हमारे पत्रकार की मुलाकात रूस से आये पर्यटक व्लादिमिर से हुई। उन्होंने बताया, चीन का इतिहास बहुत पुराना है। मैं हाइनान क्यों आया ? इसकी वजह बहुत साफ है। मेरी जन्मभूमि की तुलना में यहां का मौसम गर्म है और यहां का समुद्री दृश्य भी सुन्दर है। हाइनान में रहना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

बताया जाता है कि वर्ष 2020 तक हाइनान में पर्यटन सेवा, प्रचलन प्रबंध और सेवा स्तर अंतर्राष्ट्रीय सेवा मापदंड के बराबर पहुंचाने की कोशिश है। हाइनान द्वीप दुनिया के सबसे अच्छे समुद्री द्वीप वाले मनोरंजन पर्यटन स्थल का निर्माण कर रहा है।

श्रेष्ठ समुद्री संसाधन, खुली नीति और प्रयासों से हाइनान द्वीप अब अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप का निर्माण कर रहा है, और उसे अब देशी-विदेशी पर्यटकों का इंतजार है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040