Web  hindi.cri.cn
हाईनान द्वीप में विकास पर है चीन का पर्यटन
2012-10-09 17:11:09

चीन के एकमात्र उष्णकटिबंधीय द्वीप के रूप में दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत चीन का पहला पारिस्थितिक प्रांत है। इस उष्णकटिबंधीय द्वीप पर पर्यटन संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं और पारिस्थितिक वातावरण भी बेहतर है। वर्ष 1999 हाईनान ने देश के पहले पारिस्थितिक प्रांत का निर्माण शुरू किया। 13 वर्षों बाद हाईनान प्रांत के पर्यटन अर्थतंत्र के विकास और पारिस्थितिक वातावरण संरक्षण में प्रगति प्राप्त हुई है।

हाल के वर्षों में हाईनान प्रांत ने वन संसाधनों और समुद्री संसाधनों का इस्तेमाल करके अनेक श्रेष्ठ पर्यटन क्षेत्रों का निर्माण किया। कुछ समय पहले हमारे संवाददाता ने हाईनान के सबसे मशहूर पर्यटन क्षेत्रों में से एक यानि यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क की यात्रा की। अब सुनिए इस के बारे में एक रिपोर्ट।

यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क हाईनान प्रांत के सान या शहर में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1506 हेक्टेयर है। यह देश के वन पार्क के नियम की मांग के अनुसार विकसित किया गया सान या शहर का पहला वन पार्क है, जहां पर यालुंगवान का समुद्रीय क्षेत्र पहाड़ से जुड़ा हुआ है और समुद्र वन से जुड़ा हुआ है।

समुद्र के किनारे स्थित रिज़ॉर्ट और उष्णकटिबंधीय वर्षा वन परिदृश्य के जरिए यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क चीन के सबसे मशहूर फिल्म निर्देशकों में से एक फेंग श्यो कांग की फिल्म इफ़ यू आर डे वन - 2 की शूटिंग करने वाली जगह बन गई। इस फिल्म को खेलने के बाद यह पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गई।

सान या शहर के यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क की कंपनी के उपाध्यक्ष निए सान लाई ने परिचय देते हुए कहा कि सबसे पहले इस बन पार्क का डिज़ाइन बनाते समय वातावरण का ध्यान और संरक्षण करना पहली प्राथमिकता थी। डिज़ाइन और विकास का सभी काम पारिस्थितिक वातावरण के संरक्षण के आधार पर किया गया है। अब चीन में मशहूर यालुंगवान में न केवल समुद्र देख सकते हैं बल्कि उष्णकटिबंधीय वर्षा वन परिदृश्य और पहाड़ भी है।

उन्होंने कहा कि उस समय हाईनान के विकास के अनुसार सभी लोगों ने समुद्र के किनारे विकास का काम किया। लेकिन हमने पहाड़ पर विकास शुरू किया। मुझे लगता है कि पहाड़ हमारी कंपनी की इस परियोजना का महत्व है और पहाड़ हाईनान के पर्यटन में एक नया विषय भी है। वन में जानवरों और पौधों की विशेषताएं और कैसे उनका संरक्षण करता है। यह सब कुछ एक संस्कृति है।

सूत्रों के अनुसार वर्ष 2009 के सितंबर में यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क औपचारीक रूप से खोलने के बाद परंपरागत पर्यटन के तरीके को बदलकर यात्रा करने और छुट्टियां बिताने का नया क्षेत्र बन गया है। श्री निए सान लाई ने जोर देते हुए कहा कि वन में एकल यात्रा करने के तरीके की इतनी अधिक आकर्षक शक्ति नहीं है। लेकिन पर्यटन करने के विविध तरीके का अपना मूल्य है और यह जगह और ज्यादा पर्यटकों की आवश्यक्ता को पूरा करने में सक्षम है।

 

श्री निए सान लाई ने कहा कि वन पार्क के निर्माण के नियम के अनुसार वन पार्क में यात्रा कर सकता है। कम आय मिलने के सवाल के समाधान के लिए हम ने 2 प्रतिशत की भूमि पर छुट्टियां बिताने के संस्थापनों का निर्माण किया, जिससे और ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

उष्णकटिबंधीय वन पार्क में पर्यटक को न केवल पहाड़ पर चढ़ सकते हैं, बल्कि भूख लगने पर वो सही समय पर खाना भी खा सकते हैं। अगर वो चाहें तो रात को पहाड़ पर ठहर भी सकते हैं। इसके साथ साथ पार्क में पैदल रास्ते के साथ साथ गाड़ी जाने का रास्ता भी है, जिससे विभिन्न पर्यटकों की विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सकता है।

श्री निए सान लाई ने कहा कि इस क्षेत्र का विकास शुरू होने से पहले सान या शहर के वानिकी ब्यूरो ने हमारे साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि विकास के समय संरक्षण का काम करने की जरूरत है और संरक्षण के साथ साथ विकास किया जा सकता है। हमने यहां का विकास करने के बाद वन के संरक्षण का दल स्थापित किया। लेकिन पहाड़ पर कोई भी शिकार नहीं कर सकता है। इसके अलावा पहाड़ पर उत्खनन, खेती, लकड़ी काटने जैसा कोई भी काम नहीं किया जा सकता है।

यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क में एक या दो मंजिल वाली इमारतों का निर्माण किया गया। वातावरण संरक्षण को देखते हुए निर्माण की सामग्रियों में पत्थर, छाल और छप्पर का इस्तेमाल किया गया है। इस के अलावा पार्क में सौर ऊर्जा समेत निम्न कार्बन संस्थापनों का ज्यादा निर्माण किया गया है। पार्क के प्रबंधन में वातावरण के संरक्षण पर बड़ा ध्यान दिया गया है।

श्री निए सान लाई ने कहा कि पार्क में सौर ऊर्जा से गरम पानी मिल सकता है। इस तरीके से पानी गर्म करने में कम से कम कार्बन का उत्सर्जन होता है। हम सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके पानी को गर्म करते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण पहाड़ पर कचरे की मात्रा में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए रोज़ना एक स्थाई जगह पर कचरे को इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद विशेष कचरा गाड़ी से इन्हें पहाड़ की तलहटी तक पहुंचाया जाता है।

यालुंगवान उष्णकटिबंधीय वन पार्क की बेहतर पारिस्थितिक वातावरण और वातावरण संरक्षण के ग्रीन विचार के आधार पर बनाए गए मनोरंजन संस्थापन बड़े पैमाने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जाता है। अनेक पर्यटकों ने अलग-अलग तौर पर कहा कि इस वन पार्क की यात्रा करने समय ताज़ा हवा में सांस लेना, सुन्दर प्राकृतिक दृश्य देखना उनके लिए एक श्रेष्ठ अनुभव है। हनान प्रांत की राजधानी चेंग चो शहर से आई पर्यटक सुश्री मेंग युन ने कहा कि यालुंगवान के समुद्र के किनारे पर यालुंगवान से पूरे सुन्दर दृश्य नहीं देखा जा सकता है। लेकिन वन पार्क में वह विभिन्न ऊंचाई और विभिन्न दृष्टि से यालुंगवान को देखा जा सकता है और इसकी सुन्दरता को महसूस किया जा सकता है।

सुश्री मेंग युन ने कहा कि वन पार्क में पारिस्थितिक वातावरण श्रेष्ठ है और दृश्य भी सुन्दर है। और ये मुझे बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि समुद्र के किनारे यहां की सुन्दरता को देखना खुशी की बात है। पहाड़ पर यालुंगवान के सभी दृश्य देखे जा सकते हैं। ये बहुत सुन्दर है।

हाईनान प्रांत ने अपने बेहतर पारिस्थितिक वातावरण से केंद्रीत स्पर्धा शक्ति उन्नत की। यह पर्यटन आर्थिक विकास और वातावरण संरक्षण के समान विकास का एक रास्ता है। वर्ष 2009 हाईनान के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप का निर्माण राष्ट्रीय रणनीति बन गया है। विकास के नए मौके के सामने हाईनान अपनी श्रेष्ठता और सृजन से और ज्यादा पर्यटन ब्रांड का विकास करेगा। भविष्य में हाईनान प्रांत विश्व के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटकों को पसन्द करने वाला ग्रीन और सामंजस्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन द्वीप जरूर बनेगा।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040