चीनी केंद्रीय अल्पसंख्यक जाति विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शियुंग खुन शिंग के विचार में, भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सरकारी विभागों में अल्पसंख्यक जाति के कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहाः
अल्पसंख्यक जातीय कार्यकर्ता के बारे में बनाए गए नीति का लागू होना अवश्य ही एक महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि एक आदर्श स्वायत्त प्रदेश के रूप में अगर संपूर्ण रूप से आर्थिक और सामाजिक विकास प्राप्त करना है तो अल्पसंख्यक जातीय कर्मचारियों की भागीदारी निहायत जरूरी है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें पदों पर नियुक्त करने में भितरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश ने उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं। कर्मचारियों से संबंधित नीति अच्छी तरह लागू की जाने के कारण, इन नीतियों का प्रदेश के आर्थिक निर्माण के विकास में बड़ा योगदान हुआ है।