Web  hindi.cri.cn
मैत्रीपूर्ण व सदभावपूर्ण चीनी युवा प्रतिनिधि की भारत यात्रा
2012-05-23 16:10:55

अधिकांश चीनी लोगों की नज़र में भारत एक रहस्यमय देश है। लेकिन पड़ोसी देश होने के नाते उसे जान लेने में सभी चीनियों की जिज्ञासा है। चीन के थांग राजवंश में महाभिक्षु आचार्य ह्वेनसान की यात्रा वृत्तांत में चित्रित पवित्र भारत, ताज महल के पीछे प्रचलित राजा-रानी के अमर प्रेम की कहानी, बॉलिवुड फिल्मों में मधुर गीत व मनोहर नृत्य, विश्वविख्यात स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन...... ये सब चीनी लोगों को आकृष्ट करते हैं। इधर के वर्षों में चीन व भारत के बीच आदान प्रदान के विस्तार के चलते ज्यादा से ज्यादा चीनी लोग भारत की यात्रा पर जा रहे हैं।

2012 चीन भारत मैत्री व सहयोग वर्ष के मौके पर पांच सौ चीनी युवाओं से गठित प्रतिनिधि मंडल ने फरवरी के अंत से मार्च के शुरू तक भारत की दस दिवसीय यात्रा की थी, चीन व भारत के इतिहास में सबसे बड़े पैमाने वाली आदान प्रदान योजना के भागीदार के रूप में चीनी युवा लोग भारत की धरती पर पधारे थे और उन्हें वहां के विशेष रीति रिवाज़ व दोनों देशों की जनता में बनी परंपरागत मैत्री की खूब अनुभूति हुई है।

"सर्वप्रथम मुझे एहसास यह हुआ है कि भारत एक बहुत सुन्दर देश है। सफेद रंग का ताज महल, त्रिवेन्द्रम का नीला आसमान, समुद्र में हरी लहर, नारियल का जंगल, बीच पर सफेद रेत इत्यादि, मन को बहुत लुभाते हैं।"

1 2 3 4 5 6
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040