Web  hindi.cri.cn
सुंदर च्यो चेइको, मेरा घर---तिब्बती आदिवासियों का जीवन
2014-02-10 11:13:00

च्यो चेइको दर्शनीय स्थल के प्रबंधन ब्यूरो के प्रधान वांग छ्यांग ने बताया कि हाल में च्यो चेइको में तिब्बती निवासियों के जीवन में बड़ा बदलाव हुआ है। उनकी आय भी साल दर साल बढ़ रही है। वर्ष 1984 में पारिस्थितिकी पर्यावरण के संरक्षण के लिहाज़ से वहां के खेतों में पेड़ उगाये गये। वर्ष 2002 में लगभग 2000 पशुधनों को च्यो चेइको से बाहर ले गए और साथ ही स्थानीय सरकार ने स्थानीय आदिवासियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी आय बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये, जिनमें दर्शनीय स्थल की रोजगार प्रणाली में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना, उन्हें जीवन-भत्ता देना आदि शामिल हैं। साथ ही दर्शनीय स्थल पर रेस्टोरेंट, स्मारिका दुकान, जातीय वेशभूषा पहनकर फोटो खींचना आदि स्थानीय लोगों द्वारा चलाये जाने वाले कुछ मुख्य व्यापार हैं।

खाई के बाहर नवनिर्मित तिब्बती गांवों की तुलना में च्यो चेइको के अंदर तिब्बती गांव पुरानी शैली में बनाये गये। इस बारे में वांग छ्यांग ने कहा कि वर्ष 1992 में च्यो चेइको दर्शनीय स्थल विश्व सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया। इन परंपरागत तिब्बती गांवों की प्रामाणिकता और अखंडता की रक्षा के लिए दर्शनीय स्थल में नवनिर्मित इमारतों की संख्या पर नियंत्रण लगाया गया। उन्होंने कहा:"च्यो चेइको दर्शनीय स्थल के विकास में संरक्षण को प्राथमिकता दी जाती है। संरक्षण के जरिए पर्यटन का विकास होता है। हम भी पुरानी जीवन-शैली को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्यटन के विकास के साथ बाहरी संपर्क और घनिष्ठ हो रहा है। आदिवासियों के जीवन में धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। च्यो चेइको दर्शनीय स्थल में संस्कृतिक संरक्षण व विकास बहुत महत्वपूर्ण है और हम भी उसका पूरा समर्थन करते हैं। "

वर्तमान में च्यो चेइको में रहने वाले नब्बे प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी लोग दर्शनीय स्थल में पर्यावरण संरक्षण, पहाड़ी गश्ती संबंधी या पर्यटक गाइड की नौकरी करते हैं। वे च्यो चेइको का संरक्षण करने वाली मुख्य शक्ति बन गये हैं। उनकी औसत प्रति व्यक्ति सालाना आय 16 हजार युआन से ज्यादा है।

दर्शनीय स्थल के पर्यटन विपणन विभाग में कार्यरत तिब्बती युवती यांग फूयिंग की 10 साल पहले वहां पर आयोजित गाइड संबंधी प्रशिक्षण के दौरान अपने पति से मिलीं। वह च्यो चेइको के हय नामक गांव की बहू बन गयी। अभी पर्यटन का विकास उसके परिवार की आमदनी का अहम हिस्सा आता है। उसने संवाददाता से कहा कि पर्यटन उद्योग शुरू होने के बाद च्यो चेइको का प्राकृतिक दृश्य नहीं बदला और वह अब भी पहले की ही तरह सुंदर है। वहां की जलवायु में अब भी पहले की तरह मिठास है। लेकिन गांव में लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा:"स्थानीय निवासी के रूप में मुझे लगाता है कि पिछले कुछ सालों में हमारा जीवन और वातावरण बहुत बदल गया है। जब मैं छोटी थी, जो कपड़े हम पहनते थे, उनकी आज के बच्चों के साथ तुलना भी नहीं की जा सकती। पर्यटन के विकास के बाद हमारा जीवन दिन ब दिन बेहतर हो रहा है। पहले हम गांव के छोटे से स्कूल में पढ़ते थे, जो बहुत दूर था। इसलिए हम घर से अपना भोजन स्कूल ले जाते थे। अभी पर्यटन से हमारे जीवन की स्थिति और वातावरण पहले से बहुत अच्छा हो गया है। मिसाल के लिए मेरा बेटा नर्सरी स्कूल से शहर में पढ़ता है। कुछ और अमीर परिवारों के बेटे चेंगदू या पेइचिंग जैसे बड़े शहर में प्राथमिक स्कूल से पढ़ने गये, जिनमें से कई विश्वविद्यालय की पढ़ाई समाप्त होने के बाद विदेश में भी पढ़ने गये।"

आधुनिक जीवन शैली से च्यो चेइको में तिब्बत की परंपरागत संस्कृति नहीं बदली। पारिस्थितिकी पर्यटन के लगातार विकास का आधार है। जातीय संस्कृति पारिस्थितिकी का एक अहम हिस्सा है। तिब्बती संस्कृति की विशेषता च्यो चेइको पर्यटन के विकास की प्रेरक शक्ति माना जाता है, इसलिए च्यो चेइको इस विश्व सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना मतलब तिब्बती संस्कृति का उत्तम संरक्षण करने के समान है।

(मीनू)


1 2
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040