Web  hindi.cri.cn
ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र में संरक्षण परियोजना लागू
2013-06-24 14:47:41

निर्माण के बाद आए नए दृश्य

वर्तमान में ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र का संरक्षण, पुर्ननिर्माण और सुधार कार्य पूरा हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायी बाख्वोर सड़क पर आकर सूत्र चक्कर घूमाकर वापस लौटे। तिब्बती अब्बा गेसांग त्सेरन और पत्नि पहले की ही तरह बाख्वोर सड़क पर सूत्र चक्कर घुमाने लगे। अब्बा ने हमारे संवाददाता से कहा:

"अब सूत्र चक्कर घुमाने का रास्ता पहले से अच्छा हो गया है, सड़क चौड़ी हो गयी है और वातावरण भी साफ़ है। ये हमें बहुत अच्छा लगता है और हमें यहां पर आकर आनंद का आभास होता है।"

ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र में संरक्षण, पुर्ननिर्माण और सुधार परियोजना लागू करने का उद्देश्य इस क्षेत्र के संरक्षण के साथ साथ स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा देना है और साथ ही उनके आसपास के वातावरण में भी सुधार लाना है।

बाख्वोर सड़क इसी क्षेत्र का केंद्र है। जहां ल्हासा शहर में वाणिज्यिक, व्यापारिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र भी है। इसी क्षेत्र में वास्तु निर्माणों का इतिहास बहुत पुराना है। ज्यादा धार्मिक और वाणिज्यिक गतिविधियों के कारण बाख्वोर सड़क और आसपास के क्षेत्र में आधारभूत संस्थापन वर्तमान स्थिति के अनुकूल नहीं हो सकते, जिससे स्थानीय नागरिकों के जीवन पर असर पड़ा है। आधारभूत संस्थापनों के अति प्राचीन होने, बिजली लाइन की स्थिति खराब होने और क्षमता के बाहर काम चलाने के कारण सुरक्षा को खतरा है। तिब्बती बुज़ुर्क कांगचू बाख्वोर सड़क क्षेत्र में रहने वाले पुराने निवासी है, वे ल्हासा शहर के आठवें, नौवें और दसवें जन प्रतिनिधि भी हैं। बाख्वोर सकड़ क्षेत्र के प्रति कांगचू के पास गहरी भावना होती है। उन्होंने बताया:

"पुराने शहरी क्षेत्र में बिजली लाइन की स्थिति बहुत खराब थी। कुछ क्षेत्रों में बिजली लाइन मकड़ी के जाल जैसी फेली थी और इस क्षेत्र में कुछ लोग बिजली की निजी सप्लाई भी किया करते हैं। यह सुरक्षा के लिए खतरनाक है। इसके साथ ही जल आपूर्ति और निकासी प्रणाली भी परिपूर्ण नहीं है। पानी का दबाव कम होने के समय तीसरी और चौथी मंजिलों में रहने वाले नागरिकों के घर में पानी नहीं पहुंच पाता। ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र में उच्च सांस्कृतिक और ऐतिहासक मूल्य है। स्थानीय नागरिक हमसे कभी कभार इस प्रकार के सवाल पूछते हैं, तो जन प्रतिनिधि के रूप में मैं अक्सर जनता की मांग सरकार को पहुंचाता हूं।"

कांगचू तो प्रसन्न है कि उनके द्वारा प्रस्तुत ल्हासा के पुराने क्षेत्र के संरक्षण वाले प्रस्ताव का सरकारी जवाब प्राप्त हुआ है। वर्ष 2012 के अंत में सरकार ने इस क्षेत्र में संरक्षण, पुर्ननिर्माण और सुधार परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 1.5 अरब युआन की राशि लगाई। परियाजना में जल निकासी प्रणाली, विद्युत, दूर संचार व्यवस्था और प्राचीन शहर के विशेष दृश्यों का संरक्षण जैसे दस भाग शामिल हैं। ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र के संरक्षण परियोजना से जुड़े एक महत्वपूर्ण व्यक्ति यू योंगहोंग ने जानकारी देते हुए कहा:

"इस परियोजना के कार्यान्वनय के दौरान हमने विभिन्न प्रकार की मुश्किलों को दूर करने की कोशिश की है। पुराने क्षेत्र में नागरिकों के आने-जाने में परेशानियों को देखकर कारगर सुविधापूर्ण कदम उठाए गए हैं। हमारे प्रयास को स्थानीय निवासियों की मान्यता प्राप्त हुई है।"

1 2 3 4 5
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040