Web  hindi.cri.cn
ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र में संरक्षण परियोजना लागू
2013-06-24 14:47:41

परियोजना कार्यान्वयन के वक्त बनाए गए नियम

ल्हासा शहर के पुराने क्षेत्र की संरक्षण परियोजना में सांस्कृतिक अवशेष का संरक्षण प्रमुख है, जिसमें प्राचीन वास्तु निर्माण, धार्मिक निर्माण और परम्परागत निवास मकानों के संरक्षण पर अधिक ध्यान दिया जाता है। ल्हासा शहर की सरकार के अनुसार मरम्मत परियोजना लागू किये जाने के दौरान सुरक्षित मूल्यवान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों के पूर्व रूप को बनाए रखने वाला सिद्धांत अपनाया जाता है। चीन के भीतरी क्षेत्र में स्थित थ्यानचिन शहर के गृह निर्माण डिज़ाइन अकादमी इस संरक्षण परियोजना में डिज़ाइन कार्य पर जिम्मेदार इकाइयों में से एक है। इस अकादमी के प्रथम वास्तुकार वांग च्यान ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा:

"हमारे प्रमुख कार्य इस शहर के प्राचीन दृश्य को संजोए रखकर बाख्वोर सड़क क्षेत्र में विशेष और परम्परागत सांस्कृतिक सड़क बनाना है। डिज़ाइन बनाने के दौरान हमने स्थानीय प्राचीन वास्तुकारों, सांस्कृतिक अवशेष के संरक्षण विशेषज्ञों, धर्म और रीति रिवाज़ से जुड़े विद्वानों की राय सुनी। परियोजना के डिज़ाइन के दौरान हम ने बाख्वोर सड़क के पारंपरिक दृश्य का संरक्षण किया और स्थानीय परम्परागत वास्तु निर्माण सामग्रियों और कलात्मक तरीकों से इस क्षेत्र का पुर्ननिर्माण किया।"

1 2 3 4 5
संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040