Web  hindi.cri.cn
सुरक्षा परिषद में सुधार के लिये सकारात्मक वार्ता करने की अपील की देइस ने
2011-09-09 15:22:41

निश्चित समय के अनुसार 65वीं संयुक्त राष्ट्र महा सभा का कार्य काल 12 सितंबर को समाप्त होगा। संयुक्त राष्ट्र महा सभा के वर्तमान अध्यक्ष जोसेफ़ देइस ने 8 सितंबर को संवाददाताओं से कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार युग के विकास व बदलाव के अनुकूल होना चाहिये। उन्होंने सुरक्षा परिषद में सुधार के लिये सकारात्मक वार्ता करने की अपील की।

यह देइस का 65वीं संयुक्त राष्ट्र महा सभा के अध्यक्ष के रूप में अंतिंम संवाददाता सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान संयुक्त राष्ट्र महा सभा का मुख्य काम गरीबी को कम करना एवं सहस्राब्दी विकास योजना,हरित आर्थिक एवं अनवरत विकास और वैश्विक नियंत्रण आदि तीन क्षेत्रों में काम करना है। और उन्हें इन सभी कार्यों की प्रगति पर काफ़ी संतोष है। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार से संबंधित कार्य में ज़्यादा प्रगति नहीं हुई है,उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य देश इसके बारे में सकारात्मक वार्ता करेंगे।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040