Web  hindi.cri.cn
लीबिया में लड़ाई रमजान के बावजूद जारी
2011-08-08 16:49:36
लीबिया में रमजान के दौरान भी लड़ाई थमने का आसार नहीं है। हाल में, लीबिया की सरकारी सेना व सशस्त्र विरोधियों के बीच ब्रेगा,मिसुराता,ज़्लिटन आदि शहरों में भारी गोलीबारी हुई। विरोधी पक्ष ने कहा कि रमजान की समाप्ति से पहले उस का सशस्त्र बल राजधानी त्रिपोली पहुंचेगा।

स्थानीय मीडिया ने 6 अगस्त को कहा कि विपक्षी बलों को (तेल शहर) ब्रेगा पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण प्रगति प्राप्त हुई है। ब्रेगा त्रिपोली से 750 किमी दूर पूर्व में स्थित है,जो लीबिया का सबसे बड़ा तेल भंडारण केंद्र है।

वर्तमान में विरोधी बल त्रिपोली से 80 किमी दूर बीर-अल-घनाम पर कब्जा करने के साथ-साथ लीबिया के तीसरे बड़े शहर मिसुराता पर नियंत्रण कर चुके हैं। अब उनकी योजना पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ज़्लिटन पर कब्जा करने की योजना है।

हालांकि संघर्ष में कुछ प्रगति हासिल हुई है, लेकिन विरोधी बलों के सामने वरिष्ठ कमांडर यूनुस के मारे जाने की वजह से विभाजन की मुश्किल खड़ी हुई है। विपक्ष के कई नेताओं ने इस हमले की वजह व राष्ट्रीय संक्रमणकालीन परिषद द्वारा की गई कार्रवाई की आलोचना भी की।

अंजली

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040