Web  hindi.cri.cn
उत्तर प्रदेश में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 69 पहुँची
2011-07-12 10:47:28

भारत के उत्तर प्रदेश में रेल डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण हुए दुर्घटना का कल दिन के 11 बजे तक बचाव कार्य समाप्त हो गया। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 69 पहुँच गई है वहीं 249 लोगों के घायल होने की खबर है।

राहत-बचाव दल के जिम्मेदार व्यक्ति बृज लाल ने कहा कि भारतीय आपात बचाव दल, सेना और स्थानीय पुलिस और आम लोगों के मदद से आज स्थानीय समय 11 बजे तक राहत-बचाव कार्य समाप्त हो गया। इस बचाव कार्य में 69 लोगों के शव मिले हैं। वर्तमान में मृतकों के पहचान का कार्य भी लगभग आधा पूरा हो चुका है, जिसमें 46 लोगों का पहचान कर लिया गया है। इन मृतकों में स्वीडन के दो पर्यटक भी शामिल हैं।

स्थानीय चिकित्सा दल के नेता के एन जोशी ने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टर और एंबुलेंस से 249लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जिसमें 63 लोगों को हल्की चोटें आयीं थी। इन्हें मामूली इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया है जबकि बाकि लोगों का इलाज अभी भी जारी है।

उत्तर प्रदेश में 10 तारीख की शाम को एक रेल के पटरी से उतर जाने के कारण काफी जानमाल की क्षति हुई है। भारतीय मिडिया का कहना है कि यह रेल दुर्घटना हाल के वर्षों में हुए दुर्घटनाओं में सबसे भीषण है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040