Web  hindi.cri.cn
सुख-चैन से रहने वालों के नए घर—भूकंप के तीन साल बाद
2011-07-07 16:34:23
वर्ष 2008 में 12 मई को चीन के स्छवान प्रांत में जबरदस्त भूकंप आया, जिससे भारी हताहती हुई और अनेक लोगों के घर नष्ट हो गए। भूकंप के तीन साल बाद क्या अब भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में नए घरों का निर्माण पूरा हो चुका है?क्या नए घरों में लोग सुख-चैन से जीवन बिता रहे हैं?इस बार के कार्यक्रम में हम स्छवान प्रांत के भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में हुए बड़े बदलाव के बारे में आप को बताएंगे।

स्छवान प्रांत की राजधानी छंग तू शहर से रवाना होकर गाड़ी से एक घंटे के सफर के बाद वर्ष 2008 में 12 मई को आए जबरदस्त भूकंप के उद्गम स्थल वनछुएन कस्बे की यिंग शुओ काऊंटी पहुंचा जा सकता है। रास्ते में पहाड़ पर भूकंप के निशान देखे जा सकते हैं।

पुनःनिर्मित यिंग शुओ काऊंटी का क्षेत्रफल 1.04 वर्ग-किलोमीटर है और जिसमें एक अरब 35 करोड़ 30 लाख य्वान की पूंजी लगाई गई है। यिंग शुओ काऊंटी के पास एक पार्क है। वास्तव में यह वन छुएन कस्बे द्वारा स्थापित किया गया एक आपात शरण क्षेत्र है। अगर भूकंप आता है, तो यहां लोग के शरण ले सकते हैं। इस तरह के क्षेत्र वन छुएन कस्बे में कुल 6 हैं। यह जबरदस्त भूकंप के बाद के पुनःनिर्माण में हुआ एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि भूकंप आने से पहले इस तरह का कोई भी क्षेत्र यहां नहीं था।

वन छुएन कस्बे की काउंटी सिर चांग थुंग रुंग ने इस की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार को विपत्ति के समय लोगों को एक सुरक्षित जगह प्रदान करने की जरूरत है। 12 मई को जबरदस्त भूकंप आने से पहले इस ओर हमारा पर्याप्त ध्यान नहीं गया। इसलिए अब हम इस ओर ध्यान दे रहे हैं कि लोगों को शरण लेने का एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। इसलिए इस तरह के जगत पार्क के अलावा आपात शरण क्षेत्र भी हैं।

पुनःनिर्माण के बाद यिंग शुओ काऊंटी न सिर्फ बहुत सुन्दर दिखाई देती है, बल्कि बुनियादी संस्थापन भी बेहतर हैं, बल्कि यह बहुत सुरक्षित व मजबूत भी हैं। श्री चांग थुंग रुंग ने कई बार कहा कि अब भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के पुनःनिर्माण की धारणा है यिंग शुओ काऊंटी को वन छुएन भूकंप के उद्गम स्थल की स्मृति जगह बनाना और इस जगह को एक भावनापूर्ण काऊंटी बनाना।

श्री चांग थुंग रुंग ने कहा कि भूकंप ग्रस्त क्षेत्र को एक भावनापूर्ण जगह बनाने के लिए सबसे पहला काम है आवास का सुरक्षित रूप से निर्माण किया जाना चाहिए, और दूसरा है लोगों के विश्वास को दुबारा स्थापित करना चाहिए। भूकंप आने के बाद अनेक क्षेत्रों में भूमि नष्ट हो चुकी है, इसलिए लोगों के जीवन में कठिनाईयां मौजूद हैं। इस सवाल का समाधान करने के लिए सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हम ने लोगों को बताया कि उन के काम के महत्व को परंपरागत उत्पादन के तरीके से आधुनिक सेवा उद्योग की दिशा में ले जाना चाहिए, जैसे पर्यटन उद्योग, फूल लगाना आदि।

 

यिंग शुओ के पुनःनिर्माण में हर परिवार का घर एक मंजिला दुकान की तरह बन गया है, जिससे लोग आसानी से व्यापार कर सकते हैं।

नई यिंग शुओ काऊंटी में एक वरिष्ठ नागरिक रहती हैं, उन का नाम है यांग आई चुन। उन और उन का परिवार सरकार व सामाजिक सहायता द्वारा निर्मित तीन मंजिल एक इमारत में रहता है। इस नई इमारत के निर्माण में उन्होंने सिर्फ 20 हजार य्वान दिए हैं। अब उन का घर एक मंजिला छोटी दुकान बन गया है। इधर के दो साल में वन छुएन कस्बे की यात्रा करने वाले लोग अनेक हैं, इसलिए दुकान में व्यापार अच्छा है। कभी-कभी सिर्फ एक दिन में एक या दो हजार य्वान का सामान बिक जाता है।

सुश्री यांग आई चुन ने कहा कि दुकान का व्यापार ठीक है, क्योंकि यहां यात्रा करने वाले लोग अनेक हैं। कुछ समय यात्रियों की संख्या ज्यादा है, तो एक दिन में एक या दो हजार य्वान की बिक्री हो जाती है। यात्री कम हों तो कम बिक्री होती है। लेकिन जीवन बिताने के लिए कोई सवाल नहीं है। अब इस तरह का जीवन पहले से अच्छा है, भूकंप आने से पहले से भी।

यिंग शुओ काऊंटी में अनेक परिवार अपनी इमारत में एक मंजिला दुकान पर व्यापार कर रहे हैं, जिससे लोगों के बुनियादी जीवन को गारंटी प्रदान की गई है।

अब नई यिंग शुओ काऊंटी में पहले के पुराने नागरिकों के साथ-साथ पहले पहाड़ पर रहने वाले भूकंप ग्रस्त लोग भी यहां रहते हैं। अब वे सब नई यिंग शुओ काऊंटी के मेजबान बन गए हैं।

भूकंप के दूसरे गंभीर विपत्ति ग्रस्त क्षेत्र तू चांग यान शहर में पुनःनिर्माण समाप्त होने के बाद अनेक नागरिक जो पहले अलग-अलग रहते थे अब एक साथ रहने लगे हैं।

तू चांग यान शहर के छुए युए हू कस्बे में पहले अलग-अलग रहने वाले नागरिक अब वैज्ञानिक परियोजना में एक साथ निवास का निर्माण करके रहते हैं, जिससे रास्ता, पानी, बिजली, काम, दूर संचार आदि बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में सुविधा मिल सकती है और पहले से और ज्यादा भूमि में अनाज उगाया जा सकता है।

छुए युए हू कस्बे के वू क्वी गांव के किसान शिए चा छुएन ने कहा कि लोगों को इस तरह के रहने का तरीका बहुत पसन्द है। उन्होंने कहा यह तरीका अच्छा है। लोगों के एक साथ रहने के बाद भूमि के उपयोग की क्षमता उन्नत हुई है। देश ने बुनियादी संस्थापनों के सवालों का समाधान भी किया है, जिससे जीवन में हमें अनेक सुविधाएं मिल सकती हैं।

पेई छुएन का पूरा नाम है पेई छुएन छांग जाति का स्वशासित कस्बा और यह चीन का एकमात्र छांग जाति का स्वशासित कस्बा भी है। 12 मई को आए भूकंप से प्रभावित पेई छुएन गंभीर विपत्ति ग्रस्त क्षेत्र भी है। अब लोग इस कस्बे के पहले की जगह में नहीं रहते हैं। देश की योजना के अनुसार भूकंप के बाद पुराने पेई छुएन कस्बे में संरक्षण का कदम उठाया गया है और वहां 12 मई भूकंप का स्मृतिभवन निर्मित हुआ है। पेई छुएन कस्बे के नागरिक एक अन्य जगह एक नए पेई छुएन कस्बे का निर्माण कर रहे हैं। नए पेई छुएन कस्बे का नाम है युंग छांग कस्बा। चीनी भाषा में युंग छांग का मतलब है हमेशा समृ्द्ध हो। पिछले सितंबर में नए कस्बे के नागरिक यहां औपचारीक रूप से रहने लगे हैं।

नए कस्बे का निर्माण करते समय पेई छुएन की सहायता करने वाले शान तुंग प्रांत के अनेक उपक्रमों ने पेई छुएन के नागरिकों को रोजगार के मौके प्रदान किए, जिससे उन लोगों के भविष्य के जीवन में स्थिरता आई है।

पिछले महीने के अंत में नए पेई छुएन कस्बे में छांग जाति की विशेषता वाले एक व्यापार रास्ते का उपयोग किया गया है। पहले बाहर काम करने वाले व अनाज उगाने वाले लोग अपने रहने की जगह में व्यापार कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कुछ लोग भी यहां व्यापार करते हैं।

नए पेई छुएन के चिन्ह वाला निर्माण पेई छुएन मध्य विद्यालय में नई छटा दिखाई देती है। यह आशी का जगह है। पेई छुएन के भविष्य की पीढी यहां शिक्षा पा सकती है। इस मजबूत व सुन्दर निर्माण व आधुनिक शिक्षा संस्थापनों में छात्र अच्छी तरह शिक्षा पा सकते हैं।

भूकंप आने के समय अस्थाई स्कूल में शिक्षा पाने वाले वांग शिंग अब रोज नए मध्य विद्यालय में शिक्षा पाता है। वह बहुत खुश है। उसने कहा कि इस नए मध्य विद्यालय में विभिन्न प्रकार के संस्थापन आधुनिक हैं, पहले से पूरी तरह भिन्न। मेरा सपना है कि स्छवान विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग में शिक्षा पाएगा और भविष्य में एक संवाददाता बनेगा।

अगर भविष्य में यह सपना पूरा होता है, तो वह पेई छुएन कस्बे व स्छवान प्रांत के बारे में एक लेख लिखने का मौका हासिल करेगा, तो वांग शिंग क्या लिखना चाहता है?उसने कहा कि वे आभार प्रकट करने व इस भावना का पीढी दर पीढी प्रचार-प्रसार करने के बारे में लिखेगा।

भूकंप ग्रस्त क्षेत्रों में एक नए शहर, नई इमारत का निर्माण किया गया है, लोगों के चेहरे पर आशा दिखाई पड़ती है। भूकंप के बाद लोगों के दिल में दुख है, लेकिन उन की आंखों में आशा की किरण भी है, उन के हाथों में ज्यादा शक्ति है। भूकंप ग्रस्त स्छवान अब दुबारा विकसित होने के रास्ते पर आगे बढ रहा है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040