Web  hindi.cri.cn
भारत-पाक सेनाओं के बीच गोलीबारी
2011-05-06 17:13:18

भारत व पाकिस्तान की सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी हुई। बताया जाता है कि संघर्ष विराम का उल्लंघन बृहस्पतिवार को भारत नियंत्रित कश्मीर में जम्मू से 255 किमी. उत्तर-पश्चिम में पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी क्षेत्र में हुआ।

भारतीय सैन्य अधिकारियों के मुताबिक संघर्ष विराम का उल्लंघन पाक सेना द्वारा भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर किया गया।

जम्मू डिविज़न के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि पाक सैनिकों ने कृष्णा घाटी क्षेत्र में अग्र चौकी से हमारी चौकियों पर कई रॉकेट दागे व गोलीबारी की। फायरिंग बृहस्पतिवार को दोपहर बाद शुरू हुई और कई घंटे तक जारी रही। हमारे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।

हालांकि फायरिंग में जान-माल को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।

गौरतलब है कि नई दिल्ली व इस्लामाबाद वर्ष 2003 में कश्मीर में अंतराष्ट्रीय सीमा के साथ नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। हालांकि दोनों ओर से कई बार इसका उल्लंघन होता आया है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040