Web  hindi.cri.cn
चीनी थाइपेई व मकाओ के एशियाड प्रतिनिधिमंडलों के प्रधानों की कहानी
2010-12-02 09:12:58
दोस्तो, 19 नवंबर को क्वांगचो एशियाड का बेसबॉल सेमी फ़ाइनल चीनी थाईपेई और जापान की टीमों के बीच हुआ। इस तीव्र प्रतिस्पर्द्धा ने देशी-विदेशी मीडिया व दर्शकों का बड़ा ध्यान खींचा है।

थाइवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के दर्शकों ने एक साथ चीनी थाइपेई टीम को प्रोत्साहित किया। ऑलंपिक आयोजन कमेटी की चीनी थाइपेई समिति के उपाध्यक्ष, चीनी थाइपेई के क्वांगचो एशियाड प्रतिनिधिमंडल के उप प्रधान छेई छी च्वे भी इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आए। प्रतियोगिता के बाद उन्होंने कहाः

"तीव्र अतिरिक्त पारी में दर्शकों की शक्ति महसूस की जा सकती है। थाइवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच दसेक सालों की आवाजाही से इधर के वर्षों में दोनों तटों के बीच मैत्रीपूर्ण वातावरण बना हुआ है। एक साथ चीनी थाइपेई टीम को प्रोत्साहित करना जलडमरुमध्य के दोनों तटों के लोगों की स्वभावना का प्रदर्शन है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंततः हमने एशिया में बेसबॉल के बेताज़ बादशाह माने जाने वाले जापान को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है।"

बेसबॉल फ़ाइनल में चीनी थाइपेई टीम ने कोरिया गणराज्य के साथ प्रतिस्पर्द्धा की और अंत में कांस्य पदक जीता। क्वांगचो एशियाड का चीनी थाइपेई का प्रतिनिधिमंडल 596 खिलाड़ियों और अधिकारियों से गठित है। वे 43 इवेंटों के 33 में भाग ले रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। छेई छी च्वे ने कहा कि यह चीनी थाइपेई के एशियाड इतिहास में सबसे ज्यादा सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल है। कराटे प्रतियोगिता में भी चीनी थाइपेई के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

"थाइवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच दसेक सालों की आवाजाही से विभिन्न क्षेत्रों में, विशेषकर खेल-कूद में बहुत अच्छा सहयोग विकसित हो रहा है। क्वांगचो एशियाड में हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक चीनी थाइपेई टीम ने 9 स्वर्ण पदक जीते हैं। हमारी 10 स्वर्ण पदक जीतने की कल्पना साकार होगी।"

छेई छी च्वे ने कहा कि चीनी थाइपेई के खेल प्रतिनिधिमंडल ने चीन की मुख्य भूमि में तीन महत्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। वे हैं 1990 पेइचिंग एशियाड, 2001 विश्व यूनिवर्सिटी खेल और 2008 पेइचिंग ऑलंपिक। लेकिन टीम को एक भी स्वर्ण-पदक नहीं मिल पाया। अब स्थिति बदली है। दोनों तटों के बीच स्थिर व मैत्रीपूर्ण स्थिति और चीन की मुख्य भूमि के बेहतर वातावरण से थाइपेई खिलाड़ियों को लगता है कि क्वांगचो उन का दूसरा घर है। सभी प्रतिस्पर्द्धाओं में चीनी थाइपेई के खिलाड़ियों ने अच्छी मनोदशा में भाग लिया है और अच्छा प्रदर्शन किया है। क्वांगचो एशियाड दोनों तटों के बीच खेल-कूद में आवाजाही के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रहा है।

छेई छी च्वे ने गौरव से कहा कि खेल-कूद में आवाजाही दोनों तटों को जोड़ने का महत्वपूर्ण सूत्र बन गई है। यह सांस्कृतिक, आर्थिक व वैज्ञानिक क्षेत्रों में दोनों तटों के बीच आदान-प्रदान के लिए उदाहरण की भूमिका निभा रही है। छेई छी च्वे ने कहाः

"खेल-कूद दोनों तटों के बीच आवाजाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सांस्कृतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और कृषि आदि क्षेत्रों में आदान-प्रदान खेल-कूद की आवाजाही के साथ विकसित हो रहा है। इसलिए हम बहुत गौरव महसूस करते हैं।"

क्वांगचो एशियाड के ज़रिए थाइवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच आवाजाही और विकसित हो गई है। छेई छी च्वे ने कहा कि चीन की मुख्य भूमि में खेल-कूद बाज़ार की विशाल संभावना है। उन की आशा है कि अगर मौका मिले, तो थाइवान के खिलाड़ी भी मुख्य भूमि में काम कर सकते हैं। इससे दोनों तटों का खेल-कूद समान रूप से विकसित होगा।

आप को मालूम ही होगा कि खेल-नृत्य पहली बार एशियाड इवेंटों में शामिल हुआ है। चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के खेल-नृत्य संघ के अध्यक्ष, मकाओ प्रतिनिधिमंडल के खेल-नृत्य दल के नेता ह्वो ची चाओ को इस पर गौरव हैं। उन्होंने कहा कि खेल-नृत्य में विशाल संभावना है।

"मैंने खेल-नृत्य के प्रबंधन में बहुत काम किया है। खेल-नृत्य संघ के अधीन बहुत सी कमेटियां हैं। हमें न्यायपूर्ण ढ़ंग से विभिन्न कमेटियों में ताल-मेल बिठाना पड़ता है। अगर ताल-मेल अच्छी तरह नहीं हो, तो मतभेद पैदा होंगे। मतभेद खेल-नृत्य के विकास पर कुप्रभाव डालेंगे। मैं 10 साल से यह काम कर रहा हूं। मुझे लगता है कि लोग मेरे काम को स्वीकार करते हैं। यह खेल-नृत्य के विकास के लिए लाभदायक है।"

खेल-नृत्य गैर ऑलंपिक इवेंट है। चीनी खिलाड़ियों ने इस इवेंट के सभी 10 स्वर्ण पदक जीते हैं। खेल-नृत्य के विकास की चर्चा में ह्वो ची चाओ ने कहा कि अब युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना महत्वपूर्ण है।

"हमारी आशा है कि और ज्यादा युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा। हम खेल-नृत्य को विश्व के लिए खोलना चाहते हैं, इसलिए डिकेथलन की दिशा में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण करना चाहिए।"

मकाओ खिलाड़ी ने वूशू के इवेंट में मकाओ के एशियाड इतिहास में प्रथम स्वर्ण-पदक जीता है। ह्वो ची चाओ ने भी अपना स्वर्ण-पदक जीता है, वह है लगातार प्रचुर हो रहा जीवन का अनुभव।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040