क्वांगचो एशियाई खेलों में 11 वें दिन यानी 23 नवंबर को चीन 156 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर बना है।
उसी दिन चीनी खिलाड़ियों को पथ तथा मैदान खेलकूद और शूटिंग आदि स्पर्धाओं में 2 स्वर्ण पदक मिले।
जबकि थाईपेइ टीम वर्तमान क्वांगचो एशियाड में 10 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में दसवें स्थान पर बनी हुयी है।
यह रिपोर्ट लिखे जाने तक कोरिया गणराज्य और जापान क्रमशः 62 और 32 स्वर्ण पदकों से दूसरे व तीसरे स्थान पर कायम हैं।