Web  hindi.cri.cn
ई जाति का नृत्य--- आ शी थ्याओ व्यैई
2010-10-12 16:58:27

दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के हुंग ह ई जाति व हानी जाति स्वायत प्रदेश की मीले काऊंटी में ई जाति की एक शाखा---आ शी लोग रहते हैं। उनका विशेष नृत्य आ शी थ्याओ व्यैई ई जाति की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण भाग है और अच्छी तरह बरकरार व प्रसारित किया जाता है। दुनिया में यह नृत्य भी मशहूर होने लगा है। आज हम एक साथ आ शी लोगों की बस्तियों में से एक मीले काऊंटी के शी सान कस्बे की ख ई गांव में प्रवेश करें और वहां खिले हुए कला फूल---आ शी थ्याओ व्यैई को महसूस करेंगे।

ख ई गांव एक ऐसा पहाड़ी गांव है, जिसमें 200 से ज़्यादा आ शी लोगों के परिवार रहते हैं। वह आ शी थ्याओ व्यैई की जन्म भूमि माना जाता है। ख ई गांव के किसान पारिस्थितिकी पर्यावरण को बड़ा महत्व देते हैं। यहां पहाड़ों में पशुओं को मारने, वन्य क्षेत्र में पेड़ों को मनमाने ढंग से काटने पर पाबंदी है। जहां पहले जंगल थे और मैदान भी , स्थानीय लोग खेतों को हटाकर फिर से पेड़ व घास उगाते हैं। जंगली वनस्पति की 300 से ज़्यादा किस्में हैं और जंगल का फैलाव 80 प्रतिशत है, जो एक बिलकुल ई जाति की पारिस्थितिकी संस्कृति गांव है।

जब मेहमान आते हैं, तो आ शी के लोग पहाड़ों की चोटी पर सींटी बजाते हैं। हरे पत्तों से बनाये गये कालीन पर चलते हुए पर्यटक ख ई गांव के द्वार पर आएंगे। गांव के द्वार पर छह शक्तिशाली आ शी लड़के खड़े हुए हैं, जिनके शरीर पर चित्र बने हैं। यदि पर्यटक आ शी लोग की गांव के द्वार में प्रवेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले द्वार के सामने की अग्नि को पारना है और शरीर पर बुरी गंध को मिटाना है। द्वार में प्रवेश करने के बाद आ शी के युवक गान व नृत्य से मेहमानों का गर्म स्वागत करेंगे। सुन्दर लड़कियां मेहमानों के लिए स्वादिष्ट शराब पेश करती हैं। ख ई गांव के भूतपूर्व प्रधान छन रोंग ने परिचय देते हुए बताया कि आ शी लोगों की इस शानदार रस्म मेहमानों को सदिच्छा प्रकट करना चाहती है। उनके अनुसार, आ शी जाति की अग्नि की पूजा करते समय हम युवक भी इसी तरह पहनते हैं। पर्यटकों का स्वागत करते समय मेहमानों का सम्मान करने के लिए हम भी इसी वेशभूषा में हैं।

आ शी लोग अग्नि की पूजा करने वाली जाति है। आग दानव को मिटाने एवं मशाल आदि महत्वपूर्ण त्यौहारों के अलावा, आ शी थ्याओ व्यैई के नृत्य का भी अग्नि से घनिष्ट संपर्क होता है। आ शी थ्याओ य्वैई की अनेक लोक कथाएं अग्नि से संबंधित है। स्थानीय गाइड ने हमें एक कहानी सुनायी। पुराने समय में आ शी गांव में भयानक आग लगी। आग पूरे तीन दिनों तक लगी रही। आ शी के पुरूषों व महिलाओं ने पहाड़ पर जाकर आग को बुझाने की कोशिश की और आख़िरकार वे कामयाब रहे। खुशी मनाने के लिए आ शी के पुरूष व महिलाएं दो पंक्तियों में खड़े आग बुझाने के इशारे से बुनियादी नृत्य बना। बाद में इस नृत्य को विकसित किये जाने के बाद आज का सुन्दर नृत्य आ शी थ्याओ व्यैई परिवर्तित हुआ।

 आ शी थ्याओ व्यैई ताल से वृद्ध नृत्य व युवा नृत्य होनों नृत्य विभाजित किया जाता है। वृद्ध नृत्य का प्रमुख यंत्र तीन स्ट्रींग यंत्र है, जिसकी धुन धीरा था। जबकि युवा नृत्य का प्रमुख यंत्र बड़ा तीन स्ट्रींग यंत्र है, जिसकी धुन तेज़ व खुश है। पुरूष यंत्र बजाते हैं, और महिलाएं नृत्य करती हैं। आम तौर पर दसों या बीसों नृतक, यहां तक कई सौ या हज़ार नृतक एक साथ नाच सकते हैं, जो बहुत शानदार लगता है।

 एक भारतीय पर्यटक आ शी नृतकों के निमंत्रण पर मंच पर गया और खुशी से आ शी लोगों के साथ नाचता रहा।

 आ शी के लोगों के साथ आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य नाचना बहुत अच्छा लगा। मेरे लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है। मैं स्थानीय लोगों के साथ नाचना पसंद करता हूं। उन के साथ नाचने से मैं भी स्थानीय संस्कृति व रीति रिवाज़ का एक भाग बना।

 मी ल काऊंटी की ख ई गांव के शी शान क्षेत्र के अलावा, युन्नान प्रांत के शी लीन लू नान एवं लू शी आदि स्थलों में भी 1 लाख 70 हज़ार आ शी के लोग रहते हैं। मी ल काऊंटी के शी शान कस्बे की ख ई गांव इसलिए आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य का जन्मभूमि मानी जाती थी कि कारण है कि न केवल आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य यहां से आया था, बल्कि मी ल क्षेत्र का यह नृत्य दूसरे क्षेत्रों से और तेज़ व सुन्दर है। युन्नान नृत्य राजा की मान्यता देने वाले राष्ट्रीय प्रथम स्तरीय अभिनेता छ्यैन तुंगफ़ैन ने परिचय देते हुए बताया, मी ल में यह नृत्य दूसरे क्षेत्रों से और साहसिक है। आजकल आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य युन्नान प्रांत, यहां तक पूरे चीन में बहुत मशहूर है।

 पिछली शताब्दी के 40 के दशक से मी ल क्षेत्र के प्रतिनिधित्व वाले आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य विभिन्न कला तरीकों से चीन व दुनिया के मंच पर प्रदर्शित किया गया है। अमेरिकी संगीत जगत ने आ शी थ्याओ व्यैई संगीत को विश्व के सब से प्रचलित संगीतों में से एक माना। वियेना गोल्डन थियेटर में भी आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य दिखाया जाता था। चौथे विश्व युवक समारोह में, छठे एशियाई कला उत्सव, प्रथम चीनी कृषि कला मेले और 1999 ख्वन मींग विश्व उद्यान मेले में आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य दिखाया जाता था।

 अब आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य चीन के दूसरे राष्ट्रीय स्तरीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण की नामसूची में शामिल किया गया है। मी ल काऊंटी भी चीनी लोक नृत्य आ शी थ्याओ व्यैई का सांस्कृतिक कला काऊंटी नामांकित की गयी। हर वर्ष की 7 से 9 अगस्त को मी ल काऊंटी में चीनी आ शी थ्याओ व्यैई उत्सव का आयोजन किया जाता है। मी ल काऊंटी के शी सान कस्बे की प्रधान बी श्याओहुंग ने परिचय देते समय बताया कि आ शी के लोग पारिस्थितिकी संस्कृति के संरक्षण व प्रसार को बड़ा महत्व देते हैं। अनेक लोग बाहर जाने के बाद भी जन्मभूमि वापस लौटे हैं। उनके अनुसार, आ शी के कुछ लोग बाहर जाने के बाद भी जन्मभूमि के विकास पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्हें पता चलता है कि यहां के पर्यटन विकास का सामाजिक अर्थ होता है। इस क्षेत्र में जीवन के प्रति उनके प्रेम और उनके मूल्य प्रतिबिंबित किये जा सकते हैं। इसलिए, वे वापस लौटते हैं।

यदि आप जातीय विशेषता वाले आ शी थ्याओ व्यैई नृत्य को महसूस करना चाहते हैं और आ शी थ्याओ व्यैई के जन्मस्थान के बारे में और ज़्यादा जानकारी पाना चाहते हैं, तो खुद चीन के युन्नान प्रांत के आ शी थ्याओ व्यैई की जन्मभूमि मी ल काऊंटी जायें।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040