Web  hindi.cri.cn
चीन का हलाल खाद्य शहर---उरुमछी
2010-09-21 13:23:24

सिनच्यांग चीन के मुसलमानों का बस्ती क्षेत्र है, जहां लगभग 1 करोड़ 10 लाख से ज़्यादा मुसलमान रहते हैं। सिनच्यांग की राजधानी उरुमछी में लगभग 10 जातियों के मुसलमान रहते थे, जिसकी आबादी 5 लाख के आसपास है। उरुमछी में हलाल खाद्य संस्कृति का लम्बा इतिहास है। कुछ समय से पहले उरुमछी को चीन का हलाल खाद्य शहर का इनाम दिया गया। इस सुन्दर सीमांत शहर की और एक विशेष शहरी नाम कार्ड है।

आज हम एक साथ चीन का हलाल खाद्य शहर उरुमछी में प्रवेश करेंगे और एक साथ हलाल खाद्य की विशेषता को महसूस करेंगे।

चीन 56 जातियों से गठित एक बड़ा परिवार है। खाने-पीने की रीति रिवाज़ों, तरीकों एवं ढांचों में विभिन्न जातियों के बीच भारी फर्क होता है। जबकि हलाल खाद्य इस्माली धर्म का विश्वास करने वाले मुसलमानों का खाद्य है। हलाल खाद्यों की सामग्रियों व बनाने के तरीकों में विशेषताएं होती हैं, इसलिए, इसे अन्य जातियों की पसंद भी मिली है। चीन के सिनच्यांग, गैनसू, नींगश्या एवं छीनहाई आदि प्रांतों व स्वायत प्रदेशों में हलाल खाद्य न केवल मुसलमानों का खाद्य है, बल्कि व्यापक लोगों की मेज़ पर स्वादिष्ट खाद्य भी बन चुका है।

उरुमछी में आर्थिक विकास के साथ साथ, इस पश्चिमी सीमांत शहर भी परम्परागत हलाल खाद्य के पृष्ठभूमि में और रंगीन बना है। बकरी का कबाब, समोसे जैसी चीनी तली हुई रोटी,उबले पानी से पका मटन,मटन का पुलाव , बड़े प्लेट का नमकीन चिकन,सिन्च्यांग ठंडा नुडल,नान, एवं मसालेदार बकरी का खुर आदि स्वादिष्ट हलाल खाद्यों को देश विदेश के पर्यटकों के लिए प्रचिलित हैं और लोकप्रिय भी हैं। क्वांग तुंग के पर्यटक जडं ह्वेई ने पहली बार उरुमछी की यात्रा की। हलाल खाद्य ने उन पर गहरी छाप छोड़ी है। उनके अनुसार,

उरुमछी में खाद्य बहुत स्वादिष्ट है। बकरी का कबाब, मटन का पुलाव एवं बड़े प्लेट का नमकीन चिकन सभी मेरे पसंदीदा खाद्य हैं। इतना ही नहीं, हर एक जातीय रेस्तरां बहुत सुन्दर दिखायी देता है, जिनमें विशेष नृत्य-गीत का प्रदर्शन होता है, सुन्दर बर्तन होते हैं और शानदार सजावट होती है। यहां मुझे ऐसा लगा कि मैं अरबी दुनिया में हूं। यह बिल्कुल आराम की बात है।

वास्तव में स्वादिष्ट खाद्य, शानदार सजावट, सुन्दर बर्तन एवं रंगीन जातीय नृत्य-गान का प्रदर्शन अब उरुमछी में हलाल खाद्य व्यवसाय का मापदंड बन चुके हैं। उरुमछी की वाणिज्य ब्यूरो के अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य चैम्बर के उप प्रधान शन थाओ ने कहा,

उरुमछी को इसलिए चीन के हलाल खाद्य शहर का नाम दिया गया, कारण है कि सिनच्यांग में बहुजातीय संस्कृति है। सिनच्यांग एक अल्पसंख्यक जातियों की बस्ती क्षेत्र है, इसलिए, हलाल खाद्य की गहरी स्थानीय विशेषता होती है। सिनच्यांग में हलाल खाद्य संस्कृति का पुराना इतिहास है। विभिन्न जातियों के खाद्यों के मिलाप से सिनच्यांग के खाद्य अन्य स्थलों के हलाल खाद्य से कुछ भिन्नता होती है। चाहे स्टाइल, स्वाद या रीति रिवाज़ों में सिनच्यांग के हलाल खाद्य की स्पष्ट विशेषता होती है। सिनच्यांग का हलाल खाद्य चीन में हलाल खाद्य संस्कृति का श्रेष्ठ प्रतिबिंबिब बन चुका है। इसलिए, उरुमछी को चीन का हलाल खाद्य शहर का इनाम देना बहुत ही स्वभाविक है।

तो सिनच्यांग के हलाल खाद्य की स्टाइल व विशेषता क्या है। सिनच्यांग वेवुर स्वायत प्रदेश के भोजन असोशिएशन संघ के मा छ्वन ने हमें बताया,

सिनच्यांग के हलाल खाद्य दूसरे स्थलों के हलाल खाद्य से भिन्न है। फिलहाल सिनच्यांग, खासकर उरुमछी में हलाल खाद्य की कच्ची सामग्रियों के उत्पादन अड्डों की स्थापना की जाती है। इतना ही नहीं, हलाल खाद्य के सुयोग्य व्यक्तियों का प्रशिक्षण अड्डा भी स्थापित हुआ है। हलाल खाद्य की श्रृखंला रेस्तरांओं एवं विभिन्न जातियों की रेस्तराओं की स्थापना की गयी है। पर्यटक यहां न केवल बकरी का कबाब, समोसे जैसी चीनी तली हुई रोटी,उबले पानी से पका मटन व मटन का पुलाव आदि भोजन खा सकते हैं, बल्कि रोज़ लाल चाय एवं गवास (हनी से बनाया गया चूस) आदि पुराना इतिहास होने वाला विशेष चूस पी सकते हैं। पर्यटक इस्लामी स्टाइल वाली सुन्दर इमारतों में रंगीन अल्पसंख्यक जातियों के जातीय नृत्य गान भी देख सकते हैं।

अब उरुमछी का रेस्तरां उद्योग हर साल 20 प्रतिशत की गति से विकसित हो रहा है, जिस की वृद्धि दर तीसरे उद्योग में मध्यम में रहा। कुछ समय से पहले, सिनच्यांग के ह्वोयैनशान रेस्तरां गुट की ह्वोग्वो रेस्तरां में 33.5 मीटर लम्बाई एवं 1 मीटर चौड़ाई वाले टेबल को शांगहाई विश्व गिनीज़ द्वारा चीन की सबसे लम्बे डाइनिंग टेबल का नाम दिया गया। वर्ष 2008 में उरुमछी में रेस्तरां व्यवसाय की कुल आय 3 अरब चीनी य्वान तक पहुंचेगी। ह्वो यैन शान, वू व्येई ह्वा और मी ला जी आदि के प्रतिनिधित्व वाले सिनच्यांग के हलाल खाद्य ब्रांड अब तेज़ी से विकसित हो रहा है।

चुंकि हलाल खाद्य संस्कृति चीनी राष्ट्र के जातीय खाद्य पदार्थों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसलिए, सिनच्यांग विशेषता वाले हलाल खाद्य को भी ज़्यादा से ज़्यादा देश विदेश के मेहमानों का प्यार मिला है। उरुमछी सचमुच चीनी हलाल खाद्य का प्रमुख शहर है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040