Web  hindi.cri.cn
खुश एवं स्वस्थ जीवन का तरीका --- योग
2010-09-09 15:44:12
आजकल लोगों के जीवन में सुधार आने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा चीनी लोगों ने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरु किया है। अनेक लोगों ने योग का अभ्यास करना शुरु किया है और वह फैशनबल बन चुका है।आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को पेइचिंग स्थित शैनचो योग कंपनी में ले जाएंगे और योग का प्रसार करने वाले चीनियों से मिलेंगे।

अभी आप नो जो धुन सुनी, वह योग का अभ्यास करते समय सुनायी जाती है। जब हमने पेइचिंग के च्यैन क्वोमन स्थित शैनचो योग हॉल में प्रवेश किया, तो हमने देखा कुछ लोग योग अध्यापिका के साथ योग का अभ्यास कर रहे हैं। यह हॉल बहुत बड़ा है, जिस में भारतीय शैली की सजावट है। इस हॉल में प्रवेश करने के बाद लोग मानो रहस्यमय भारत में आ जाते हैं। वहां हमारी मुलाकात शैनचो योग कंपनी के जनरल मैनेजर श्री लीन श्याओहैई से हुई। उन्होंने हमें बताया कि उन का योग हॉल बहुत लोकप्रिय है। छोटे विद्यार्थियों से वरिष्ठ व्यक्तियों तक सब यहां आकर योग का अभ्यास करते हैं। श्री लीन श्याओहैई के अनुसार,

हमारे यहां विभिन्न उम्र वाले लोग आते हैं। सब से वरिष्ठ आदमी 77 की उम्र में है। आम तौर पर महिलाएं यहां योग का अभ्यास करती हैं। पहले अनेक लोग सुन्दर बनने और शरीर को पतला करने के लिए योग का अभ्यास करती थीं, लेकिन, धीरे धीरे लोगों ने पता लगाया कि योग का अभ्यास करने से गर्दन एवं पीठ आदि भागों के कुछ रोगों का इलाज भी किया जा सकता है।पहले नींद न आने वाले लोगों को अब आसानी से नींद आ जाती है।

श्री लीन श्याओहैई ने हमें बताया कि योग लोगों को सुखी बना सकता है। उन के अनुसार,

योग शरीर व मन का अभ्यास कर सकता है। यदि कुछ लोग दैनिक जीवन में कुछ परेशानी का सामना करते हैं, तो योग का अभ्यास करने से उन के मन के दुख दूर किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, योग लोगों को असली सुख भी दे सकता है।

एशियाई सुन्दरी, मशहूर चीनी अभिनेत्री क्वोचींग एक योग प्रेमी हैं और शैनचो योग की पुरानी ग्राहक भी हैं। उन्होंने हमें बताया कि योग ने उन्हें स्वास्थ्य दिया है और सुख भी। उन के अनुसार,

मेरे अनेक मित्र योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन के परिचय से मैंने भी योग का अभ्यास करना शुरु किया। मेरे विचार में योग का अभ्यास करने से मैं और सुन्दर बन सकती हूं, और खुश व स्वस्थ जीवन बिता सकती हूं।

क्वोचींग जैसी योग प्रेमी ज़्यादा हैं। शैनचो योग कंपनी के जनरल मैनेजर लीन श्याओहैई ने हमें एक कहानी सुनायी। उन्होंने कहा,

इस वर्ष पहली मई दिवस के दौरान, मैंने थाईवान का दौरा किया। चीन के गैनसू प्रांत की एक योग प्रेमी पेइचिंग आयी और मुझ से मिलना चाहा। वह पिछले कई वर्षों में मेरी पुस्तक के अनुसार अभ्यास कर रही थीं। इस बार वह विशेष रूप से मुझ से मिलने के लिए गैनसू से पेइचिंग आयी। जब उसे पता चला कि मैं थाईवान में हूं, तो उस ने पेइचिंग में मेरा इन्तजार किया । अंत में मेरी मुलाकात उस से हुई। मै उस की कार्यवाई से बहुत प्रभावित हुआ। वह भी बहुत खुश थी और मुझे बताया कि उस ने दो साल तक योग अभ्यास किया है, और अब आंखों को रोग ठीक हो गया है। इसलिए, इस बार वह आभार प्रकट करने के लिए पेइचिंग आयी हैं।

प्रिय श्रोताओं, आजकल योग चीन में दिन ब दिन लोकप्रिय हो रहा है। शैनचो योग पेइचिंग का सब से पुराना योग हॉल है, जिस की स्थापना 2001 में हुई थी।अब शैनचो में योग का अभ्यास करने वाले लोगों की संख्या 1000 से ज़्यादा तक पहुंच गयी है। हर महीने देश के विभिन्न स्थलों से आये योग प्रेमी यहां योग की क्लास में सीखते है। कुछ लोग पिछले 10 वर्षों से शैनचो में योग का अभ्यास कर रहे हैं। वे लोग मानो एक परिवार के लोग हैं और बहुत मेल से योग अभ्यास करते हैं। ज्यातादर लोग शोर शहर में शांति ढू़ढ़ने के लिए शैनचो आते हैं। द्वेन राई योग प्रेमी हैं और शैनचो योग की अध्यापिका भी हैं। हालांकि उन की उम्र 30 से ज्यादा हो चुकी है, फिर भी देखने में वह 20 की उम्र की लगती हैं। उन्होंने कहा कि उस का जीवन योग से और रंगीन बन गया है। उन के अनुसार,

मुझे लगता है कि योग ने मुझे अनेक चीज़ें दी हैं। अब मेरा जीवन बहुत सुन्दर और सकारात्मक है और मैं खुशी से रहती हूं। योग का अभ्यास करने से मुझे सफलताएं मिली हैं।

अपनी योग अभ्यास की चर्चा करते समय सुश्री द्वेन राई ने कहा कि

वास्तव में पहले वह एक स्वीज़ कंपनी में काम करती थी। उस समय उस की विदेशी सहकर्मी फुरसत के समय योग का अभ्यास करती थी, तो उसने भी योग का अभ्यास करना शुरु किया। धीरे धीरे द्वेन राई को लगा कि योग उस की जान की तरह महत्वपूर्ण है, सो उस ने अपना रोजगार त्याग दिया और पूर्ण रूप से योग सिखाने लगी । अभी तक योग की अध्यापिका का काम करते सात वर्ष हो चुके हैं। उस ने कहा कि योग ने उसे ज़्यादा सिखाया है, यानी एक आदमी को दूसरों के साथ प्रेम का व्यवहार करना चाहिए। हम सब को सामन्जस्यपूर्ण रूप से रहना चाहिए।

पिछले 10 वर्षों के विकास के बाद अब शैनचो योग कंपनी चीन के योग क्षेत्र में सुप्रसिद्ध हो चुकी है। फैन पींगपींग, ईंग छ्येईर आदि अनेक चीनी मशहूर फिल्म स्टार व मॉडल भी शैनचो योग के ग्राहक हैं। अब केवल पेइचिंग में शैनचो योग के चार हॉल हैं, बाद में चीन के अन्य स्थलों भी शैनचो योग के हॉल खोले जाएंगे। कुछ समय पहले पेइचिंग मज़दूर यूनियन ने पूरे शहर के कारखानों में काम के बीच व्यायाम करने का अभ्यास करने का आह्वान किया। शैनचो योग कंपनी ने भी एक विशेष योग व्यायाम प्रस्तुत किया और इसे पेइचिंग मज़दूर यूनियन की पुष्टि मिली। शैनचो योग की अध्यापिका द्वेन राई ने गौरव से हमें बताया,

इस व्यायाम में शैनचो योग के पिछले 10 वर्षों के अनुभव को एकत्र किया गया है। हालांकि वह बहुत छोटा है और केवल चार मिनट का है, फिर भी लोग पूरी तरह आराम कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होगा। इतना ही नहीं, इस का अभ्यास करने के लिए किसी उपकरण या विशेष कपड़े पहनने की ज़रूरत नहीं है। लोग हर समय हर जगह पर अभ्यास कर सकते हैं।

योग का प्रसार करने के लिए शैनचो योग कंपनी ने इसी तरह बड़ी कोशिश की है। शैनचो योग कंपनी ने क्रमशः चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का आयोजन किया और थाईवान व भारत के योग शिक्षकों को आमंत्रित किया है। अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन के प्लेट फार्म से और ज्यादा लोग चीन-भारत संस्कृति को जान सकते हैं, ज्यादा लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य मिल सकता है और अच्छे जीवन तरीकों का प्रशिक्षण भी किया है। इस के साथ साथ, हर वर्ष शैनचो योग की अध्यापिकाएं भी भारत जाकर वहां के योग अध्यापकों के साथ आदान प्रदान करती हैं और पढ़ाई करती हैं। शैनचो योग कंपनी के जनरल मैनेजर लीन श्याओहैई ने हमें बताया कि पहले भारत के प्रति उन की जानकारी बहुत कम थी। अब योग का अभ्यास करने से उन्हें भारत जाने का ज़्यादा मौका मिला है। उन्हें लगा कि भारत एक पुरानी सभ्यता वाला देश है। भारत का दौरा करते समय उन्हें लगा कि भारत एक बिलकुल सामनजस्यपूर्ण देश है, चूंकि वहां के मनुष्य व जानवर और धनी व गरीब मेल से रहते हैं। हालांकि कुछ लोग गरीब हैं, फिर भी उन की मानसिक दुनिया धनी है। उन का अपना अपना धार्मिक विश्वास है और वे खुशी से रहते हैं। हालांकि पश्चिमी देशों में भी योग प्रचलित है, फिर भी वह योग भारतीय योग से भिन्न है। मेरे विचार में केवल भारत में परम्परागत योग सब से अच्छा है और हम आसानी से स्वीकार कर सकते हैं। श्री लीन श्याओहैई के अनुसार, शैनचो का विशेष अर्थ होता है। शैन का अर्थ है सिकाड़ा है। योग प्रेमी सिकाड़ा की तरह कई वर्षों की मेहनत करने के बाद ही सफलता हासिल कर सकते हैं। जबकि चो का अर्थ है ज़हाज़। योग प्रेमी एक ज़हाज़ पर सवार हो करके एक साथ आशावान निशाने पर पहुंच सकेंगे। हालांकि योग के चीन में विकास होने के केवल 10 वर्ष हैं, फिर भी वह बहुत लोकप्रिय बन चुका है।योग विकास के भविष्य की चर्चा करते समय श्री लीन श्याओहैई को पक्का विश्वास है। उन के अनुसार,

योग धीरे धीरे चीन में विकसित हो रहा है। मैं चीनी विशेषता वाले योग का विकास करना चाहता हूं। आशा है कि आइंदे हमारा योग भी विदेशों में जाएगा। आशा है कि चीन में योग विकास का भविष्य और उज्ज्वल होगा।

श्रोता दोस्तो, योग का मुख्य विषय है सामन्जस्य एवं एकता। योग ईने गिने व्यक्तियों का खेल नहीं है। वह सच्चे माइने में हर एक व्यक्ति का खेल है। योग का अभ्यास करने से लोग और स्वस्थ रहेंगे और खुश रहेंगे। तो क्यों न हम एक साथ योग का अभ्यास करें।

हमें आशा है कि ज्यादा से ज्यादा चीनी लोग योग का अभ्यास करने लगेंगे और स्वस्थ बनेंगे।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040