Web  hindi.cri.cn
शांगहाई विश्व मेले में अफ्रीका संयुक्त संग्रहालय
2010-08-26 16:39:49

श्रोता दोस्तों, आज हम शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम शुरू करेंगे। पवन आप लोगों का स्वागत करता है। अच्छा, अब हम शांगहाई विश्व मेले के बारे में एक रिपोर्ट सुनें।

श्रोता दोस्त, आप सुन रहे हैं केप वर्डे से आए अलवेस ब्राडेरस बैंड का प्रदर्शन। इस बैंड में तीन भाई हैं। वे केप वर्डे में बहुत प्रसिद्ध हैं। बैंड के गायक टो अलवेस ने कहा

हम ने शांगहाई विश्व मेले के मौके पर विभिन्न लोगों और विभिन्न सभ्यता के साथ आदान-प्रदान किया है। बहुत धन्यवाद। आशा है कि शांगहाई विश्व मेला सफल होगा।

चीन ने अफ्रीका संयुक्त संग्रहालय के निर्माण में अफ्रीकी देशों की बड़ी मदद की। पूंजी के समर्थन से कुछ अफ्रीका संग्रहालय के अधिकारी ने चीन का धन्यवाद किया। घाना के व्यापार उद्योग मंत्री सुश्री हानना टेट्टेह ने घाना के राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के समारोह पर कहा

मैं घाना के राष्ट्रपति और जनता की ओर से चीन सरकार और चीनी लोगों को धन्यवाद देता हूं। चीन सरकार ने घाना के विश्व मेले में भाग लेने के लिए बड़ा समर्थन और मदद दी जिस से घाना ने विश्व मेले में भाग लेने का मौका प्राप्त किया है।

केप वर्डे के चीफ प्रतिनिधि श्री जोऔ विएइरा ने भी विश्व मेले में चीन के विकासशील देशों को दी गयी मदद के लिए प्रशंसा की।

इस मौके पर मैं यह कहना चाहता हूं कि इस विश्व मेले में चीन ने विकासशील देशों की बहुत मदद की। चीन के समर्थन के बिना हम विश्व मेले में भाग नहीं ले सकते थे।

अफ्रीका संयुक्त संग्रहालय में अफ्रीका बाजार में बहुत भीड़ है। मोज़ाम्बिक से आए व्यापारी जेका लोगोमाल ने कहा कि यहां चीनी पर्यटक अफ्रीका के माल खरीद सकते हैं। उन्होंने विश्व मेले के संगठन कार्य की प्रशंसा भी की।

मैं दो साल अफ्रीका नहीं लौटा। लेकिन यहां जाकर मुझे लगता है कि यहां मेरी मातृभूमि जैसा है। यह बहुत सुंदर संग्रहालय है। बहुत अच्छा लगता है।

अच्छा श्रोता दोस्तो, आज का शांगहाई विश्व मेला कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है। अब पवन को आज्ञा दें, नमस्कार । (पवन)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040