Web  hindi.cri.cn
सिनच्यांग के रेगिस्तान में खेल का मज़ा उठाएं
2010-08-10 09:59:32

सिनच्यांग एक ऐसी जगह है, जहां रेगिस्तान ज्यादा है। यदि आप सिनच्यांग की नक्शा देखेंगे, तो पता चलेगा कि सिनच्यांग के पूर्वी भाग में कुमताग रेगिस्तान है, दक्षिणी भाग में ताकलिमाकेन रेगिस्तान है, जबकि पश्चिमी भाग में ईलीहो शहर की तुकेई रेगिस्तान क्षेत्र है। हर वर्ष यहां पर्यटन, फोटोग्राफ एवं अन्वेषण आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। लोग रेगिस्तान में खेल की खुशी का उपभोग कर सकते हैं।

सिनच्यांग के कई रेतीली क्षेत्रों में कुमताग शहर से सबसे नजदीक वाला रेगिस्तान क्षेत्र है। वह सिनच्यांग के श्यैनश्यैन काऊंटी के निकट खड़ा है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2500 वर्ग किलोमीटर है। वह मध्य एशिया के रेगिस्तान का प्रतीक भी है। रेगिस्तान में अन्वेषण की गतिविधि में कुछ कार्यक्रम बहुत मशहूर हैं, यानी कुमताग रेगिस्तान में गाड़ी चलाकर गुजरने की मैच एवं रेगिस्तान में ट्रिएथलोन की मैच हैं।

रेगिस्तान में ट्रिएथलोन मैच के मेजबान पक्ष के प्रतिनिधि वांग फेई ने परिचय देते हुए बताया, लोग स्वेच्छा से इस मैच में भाग ले सकते हैं। हम सभी लोगों को सूचनाएं जारी करते हैं। जो व्यक्ति शर्त से मेल खाता है और इस खेल को पसंद करता है, तो मैच में भाग ले सकता है। चूंकि इस मैच के दूसरे मैच से भिन्न है। इस मैच में 29.8 किलोमीटर की साइकल दौड़ शामिल हैं। इसके अलावा, लोगों को साहू नामक तालाब को भी पार करना होता है और लम्बे समय के लिए पैदल चलना होता है। इसलिए, लोगों का स्वास्थ्य इस मैच को पूरा करने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

मैच से पहले, उरूमछी से आये खिलाड़ी बहुत खुशी में हैं। उनके अनुसार,

मेरे लिए मैच में भाग लेने का मकसद अच्छे अंक मिलना नहीं है, बल्कि मेरे लिए इसी तरह का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे इसमें बड़ी रूचि है। रेगिस्तान में चलते समय मुझे बहुत खुशी हुई, चूंकि मैं किसी भी बात पर विचार नहीं कर सकता हूं। मुझ पर किसी भी तरह का दबाव भी नहीं है। उरूमछी जैसे शहर में इसी तरह की जगह बहुत कम दिखती है।

रेगिस्तान में ट्रिएथलोन मैच तीन दौरों में चलता है और अलग अलग तौर पर समय गिना जाता है। जो व्यक्ति सबसे कम समय में सभी मैच पूरा करता है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। मेच की शुरूआत में खिलाड़ी को साहू तालाब पार करना होता है। साहू तालाब कुमताग रेगिस्तान के उत्तरी भाग में स्थित है। खिलाड़ी 10 किलोग्राम से भारी लकड़ी कंधे पर उठाकर 50 लम्बे साहू तालाब को पार करता है। साहू तालाब में पानी का तापमान केवल 5 या 6 डिग्री होता है, इसलिए, खिलाड़ी को सर्दी लग सकती है। साहू तालाब को पार करने के बाद खिलाड़ी 29.8 किलोमीटर लम्बी सड़क पर साइकिल चलाते हैं। अंत में खिलाड़ी रेगिस्तान में पैदल भी चलते हैं।

चार घंटों के रेगिस्तान ट्रिएथलोन मैच के बाद, 26 वर्षीय वेवुर जाति के लड़के मुरात ने अंततः चेम्पियनशिप जीती। उन्होंने संवाददता को अपनी जीत का रहस्य बताया।

रेगिस्तान में पैदल से चलना बहुत थका देने वाला होता है। इसलिए, हमें रेगिस्तान में नहीं दौड़ना चाहिए, बल्कि निश्चित गति से पैदल चलना चाहिए। यदि शुरू में तेज दौड़ा जाय, तो चलते चलते थक जाते हैं और आगे नहीं चल पाते। केवल मेच पूरा होने से पहले तेज़ गति से चलने की जरूरत है।

रेगिस्तान ट्रिएथलोन के अलावा, रेगिस्तान में गाड़ी चलाना भी एक चुनौती है। सिनच्यांग के दावेदार क्लब के खिलाड़ी शामो ने संवाददाता से कहा, हाल में हम रेगिस्तान से बहुत परिचित हुए हैं। चूंकि मुझे रेगिस्तान क्षेत्र पसंद है।

कई लोगों की नज़र में रेगिस्तान में गाड़ी चलाना बहुत ऊबाऊ अनुभव है। पता नहीं क्यों इतने ज्यादा लोग रेगिस्तान में चलना पसंद करते हैं। कुछ समय गाड़ी रेगिस्तान में फंस जाती है और नहीं चल पाती। लेकिन, इस खेल को पसंद करने वाले लोग इस खेल से काफी खुशी महसूस करते हैं।

छुट्टियों में सिनच्यांग के रेगिस्तान प्रेमी रेगिस्तान में इकट्ठे करके एक दिशा चुनकर पूरे एक दिन के लिए रेगिस्तान में गाड़ी चलाते हैं।

आम तौर पर तीन गाड़ियां एक ग्रुप बनती हैं। वेवुर भाषा में कुमताग का अर्थ रेतीला पहाड़ है। रेगिस्तान में विविधतापूर्ण रेतीली इलाके होते हैं। सूर्य की रोशनी में रेतीला पहाड़ बहुत चमकता रहता है, मानो समुद्र में द्वीप हो।

रेगिस्तान में गाड़ी चलाने के मैच में खिलाड़ी आम तौर पर 10 किलोमीटर चलाते हैं। हालांकि यह लम्बा रास्ता नहीं है, फिर भी बहुत कठिन काम होता है। इस मेच को पूरा करने के लिए खिलाड़ी को चलाने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए। इतना ही नहीं, गाड़ी भी अच्छी होनी चाहिए।

सिनच्यांग के खिलाड़ी च्याओ जीमीन ने कहा, अब हमारे देश का आर्थिक विकास हो रहा है। हमारा जीवन भी बेहत्तर होता हो रहा है। इसलिए, हम जीवन की खुशी का पूरा उपभोग कर सकते हैं। मेरे लिए रेगिस्तान में गाड़ी चलाना सबसे खुशी व साहस की बात है।

च्याओ जीमीन ने कहा कि रेगिस्तान की रात बहुत सुन्दर होती है। रेतीली भूमि पर तारे देखना बहुत आरामदेह की बात है। उस समय तारे बहुत सुन्दर नजर आते हैं।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040