2008-12-25 15:14:03

इव्गनिए कनाएवा

कनाएवा का जन्म रूस में हुआ। उस की मां कला जिम्नास्टिक की मशहूर खिलाड़ी थी और बाप प्रसिद्ध कुश्ती प्रशिक्षक है। जब वह 5 वर्ष की थी, कनाएवा ने जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।

2007 में उन्होंने रूस के राष्ट्रीय कला जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में एक स्वर्ण-पदक और एक कांस्य पदक जीता। बाद में उन्होंने विश्व कप में तीन स्वर्ण-पदक जीते।

2008 में कनाएवा ने रूस की राष्ट्रीय कला जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में महिला ऑलरॉउंड कला जिम्नास्टिक और दो इवेंटों के स्वर्ण-पदक जीते और विश्व कप में 5 स्वर्ण-पदक जीते। पेइचिंग ऑलंपिक खेल समारोह में महिला ऑलरॉउंड कला जिम्नास्टिक में स्वर्ण-पदक जीता।