2008-03-20 15:32:47

छिन ह्वांग ताओ का परिचय

छिन ह्वांग ताओ में 29वें ऑलंपियाड के फुटबॉल मैच आयोजित होगें। मैच छिन ह्वांग दाओ ऑलिंपिक केंद्र व्यायामशाला में आयोजित होगें। पूर्वी हपेई स्थित छिन ह्वांग दाओ पेइचिंग व थ्येनचीन दो बड़े नगरों से केवल 280 किलोमीटर और 220 किलोमीटर की दूरी पर है। चूंकि छिन ह्वांग ताओ समुद्र के पास स्थित है, इसलिए, यहां का मौसम बहुत सुहावना है। छिन ह्वांग ताओ लम्बी दीवार के पूर्व में स्थित है और यहां पे-ता-ह और नान-ता-ह दर्शनीय स्थल हैं।

छिन ह्वांग ताओ का सुन्दर प्राकृतिक वातावरण , प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और विशेष भौगोलिक स्थिति ने उसे अनेक श्रेष्ठताएं दी हैं। आर्थिक विकास ने स्थानीय पर्यटन उद्योग के विकास को भी प्रेरित किया है।भविष्य में छिन ह्वांग ताओ अपनी और सुन्दर छवि दुनिया के सामने रखेगा।