2008-11-17 16:10:37

अफ्रीका की रात शीर्षक संगीत-नृत्य समारोह

पेइचिंग में आयोजित ऑलंपियाड न सिर्फ खेल समारोह है बल्कि एक बड़ा सांस्कृतिक समारोह भी है। ऑलंपियाड के बारे में एक बड़ी गतिविधि के रूप में पेइचिंग में मिलना शीर्षक सांस्कृतिक गतिविधियों में दुनिया के विभिन्न देशों से आए कलाकारों ने पेइचिंग में जाकर भिन्न-भिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अफ्रीका के दक्षिण अफ्रिका, कैमरुन, कीनिया, तन्ज़ानिया, रुआंडा व मोरीशस आदि देशों के 100 से अधिक कलाकारों ने पेइचिंग में अफ्रीका की रात शीर्षक संगीत-नृत्य समारोह में भाग लिया।

संगीत 1 मोरीशस ग्रुप

अब कृपया सुनिए मोरीशस कला मंडल द्वारा प्रस्तुत मोरीशस ग्रुप नामक नृत्य का संगीत। मोरीशस की संस्कृति रंगबिरंगी है और मोरीशस की जनता को मोरीशस ग्रुप नामक नृत्य बहुत पंसद है। मंच पर मोरीशस की लड़कियों ने सुंदर जातीय पहनावे में अफ्रीका के विशेष संगीत में खुशरंग नृ्त्य किया। पिछले समय में व वर्तमान में अफ्रीकी जनता अपनी-अपनी रंगबिरंगी संस्कृति से दुनिया को प्रभावित करती रही है।

अफ्रीकी संस्कृति आदिम ऊर्जा से भरपूर दुनिया के कला क्षेत्र में विशिष्ट है। हर अफ्रीकी व्यक्ति कलाकार है। वे अक्सर एक साथ गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। वर्तमान अफ्रीका की रात शीर्षक संगीत-नृत्य समारोह में भाग लेने वाले कला मंडल इधर के सालों में अफ्रीका व विश्व के मंच पर सबसे प्रसिद्ध हैं, जिन में दक्षिण अफ्रिका के दरुम कैफे कला मंडल, कीनिया के कायामबा अफ्रीका कला मंडल व कैमरुन के राष्ट्रीय नृत्य मंडल शामिल हैं।

चीन के प्रसिद्ध नाटककार, वर्तमान समारोह के निर्देशक श्री तिंग वेई ने कहा कि हालांकि यह समारोह के लिए सिर्फ चार दिन का अभ्यास किया गया है लेकिन सब कलाकारों ने पूरे ध्यान से काम किया। उन्होंने भाषा की कठिनाइयों को दूर करके एक श्रेष्ठ समारोह बनाने की पूरी कोशिश की।

संगीत 2 अफ्रीका का संगीत

दोस्तो, अब सुनिए तन्ज़ानिया के फ्रीसोन्स सांस्कृतिक मंडल द्वारा प्रस्तुत संगीत, जिसका शीर्षक है-- अफ्रीका का संगीत। इस संगीत में प्राकृतिक संसार के प्रति अफ्रीका के लोगों की पूजा करने की भावना अभिव्यक्त हुई है। कलाकारों ने संगीत की धुन पर नाचते हुए नृत्य किया है, जिसमें युद्ध में वापस लौटने वाले महा वीरों का स्वागत करने और उत्पादन कार्यवाही के बाद लोगों द्वारा एक साथ खुशी मनाने का दृश्य दिखाया गया है।

2005 की जुलाई में चीनी संस्कृति मंत्रालय ने कैमरुन के राष्ट्रीय नृत्य मंडल में प्रशिक्षण के लिए नार्स व चांग ख यु दो नर्तक भेजे। इस नृत्य मंडल में अब 22 सदस्य हैं। चीन के दो नर्तकों के जाने से पहले इन 22 सदस्यों को यह नृत्य नहीं आता था । सिलसिलेवार प्रशिक्षणों के जरिए इस नृत्य मंडल की क्षमता उन्नत की गई है।

संगीत 3 बादल की दूसरी ओर

 अब सुनिए कैमरुन के राष्ट्रीय नृत्य मंडल द्वारा प्रस्तुत नृत्य का संगीत, जिसका शीर्षक है--बादल की दूसरी ओर। युवा नर्तकों ने अफ्रीकी संगीत में नाचते हुए बहुत सुंदर नृत्य किया है। वे नीले आकाश में उड़ते हैं, उन्हें सफेद बादल, लाल सूरज, हल्की हवा व विशाल समुद्र पसंद हैं। क्योंकी वे सफेद बादल के दूसरी ओर से आए यात्री हैं, वे अफ्रीका की जमीन पर उड़ रहे हैं। इस अफ्रीकी विशेषता वाले संगीत में कुछ चीनी तत्व भी शामिल हैं।

नार्स ने कहा कि इस नृत्य में कैमरुन के समुद्रतटीय क्षेत्रों की जातीय भावना की अभिव्यक्ति हुई है। उन की आशा है कि इस संगीत व नृत्य से लोगों को एक अलग अफ्रीका महसूस होता है।

वर्तमान समारोह के कुल चार भाग हैं, जिनके प्रमुख मुद्दे हैं—हवा, जमीन, प्यार व मैत्री। समारोह के आयोजकों की आशा है कि लोग इस मुद्दों से विभिन्न दृष्टि से अफ्रीका को देखेंगे और चीन अफ्रीका की मैत्री समझेंगे।

चीन व अफ्रीका के बीच मैत्री का इतिहास लम्बा है, चीनी जनता व अफ्रीकी जनता के बीच भावना गहरी है। इस प्रकार की गतिविधि से दोनों पक्षों के बीच मैत्री आगे बढेगी।