2008-10-28 10:10:51

छु मान ती नामक एक फूल और अन्य गीत

गायिका तिलीबेर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी प्रसिद्ध हैं। उन का जन्म 1958 में दक्षिण शिन च्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के काश्गर शहर के एक बुद्घिजीवी के घर में हुआ। बचपन में उन के पिता अक्सर अपने घर पर सप्ताहांत में पार्टी

आदि का आयोजन करते थे। 9 साल की उम्र में तिलीबेर एक प्रसिद्ध स्थानीय बाल गायिका बन गयी। 1976 में उन्होंने शिन च्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के संगीत-नृत्य समूह में प्रवेश किया। 1980 में उन्होंने चीनी केंद्रीय संगीत विद्यालय में शिक्षा पाने के लिए प्रवेश लिया।

गीत 1 एक प्याला मधु

दोस्तो, अब प्रस्तुत है गायिका तिलीबेर द्वारा गाया गया शिन च्यांग की वेवुर शैली में एक गीत, जिसका शीर्षक है-- एक प्याला मधु। इस गीत में प्यार को एक प्याला मधु कहा गया है।

गीत के बोल हैं

मेरा प्यार एक प्याला मधु जैसा है

कृप्या मेरी प्यारी उसे स्वीकार करो

ओ, मेरी प्यारी

तुम्हारा सुंदर चेहरा हर समय मुझे आकर्षित कर रहा है

कृप्या मेरे दिल का प्यार स्वीकार करो

मधु पीने के बाद तुम्हें जरूर नशा होगा

1984 में फिनलैंड में आयोजित प्रथम मिरजाम हेलिन अंतर्राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में गायिका तिलीबेर को दूसरा स्थान मिला। फिनलैंड के संगीत मंच ने उस पर ध्यान दिया। लोग यह मालूम करना चाहते थे कि गायिका तिलीबेर ने कहां गीत गाना सीखा, क्योंकि वह इतना सुंदर गाती है। तिलीबेर ने लोगों को बताया कि उन्होंने अपनी मातृभूमि चीन में गाना सीखा है।

एम. ए की शिक्षा खत्म करने के बाद गायिका तिलीबेर ने फिनलैंड के राष्ट्रीय नाटक घर में काम करना शुरु किया। वहां वे क्रमश:रिगोलेट्टो व प्यार सुंदर है आदि दसियों नाटकों की प्रमुख गायिका बनीं, जिससे विदेशी संगीतकारों ने उन्हें चीन की बुलबुल कहना शुरु कर दिया ।

गीत 2 छोटी नदी में पानी बहता है

गायिका तिलीबेर की आवाज सुंदर व साफ है, देशी-विदेशी लोगों को उन की आवाज बहुत पसंद है। दोस्तो, कृपया सुनिए तिलीबेर द्वारा गाया गया चीन के युन्नान प्रांत का एक लोकगीत, जिसका शीर्षक है—छोटी नदी में पानी बहता है। इस गीत में गायिका तिलीबेर की गीत गाने की बेहतरीन क्षमता प्रदर्शित हुई है।

यह एक भावुक पहाड़ी गीत है।

गीत का विषय है—

रात को आकाश में चंद्रमा बहुत सुंदर है,

लड़की पहाड़ की तराई में नदी के किनारे है

और लड़का पहाड़ पर है।

चंद्रमा देखकर लड़की लड़के की याद कर रही है।

लड़की अपनी प्यारी आवाज से लड़के को पुकारती है।

यह प्यारी आवाज पहाड़ को पार कर

लड़के के दिल तक पहुंचती है।

इधर के सालों में गायिका तिलीबेर अक्सर चीन में वापस आकर संगीत सभा व संगीत संगोष्ठी का आयोजन कर रही हैं। वह शिन च्यांग स्वायत्त प्रदेश के अध्यापन विश्वविद्यालय में एक अस्थाई प्रोफेसर बन गई हैं और उन्होंने इस विश्वविद्यालय में तिलीबेर संगीत व कला का अध्ययन केंद्र भी स्थापित किया है। उन की आशा है कि वह मातृभूमि के संगीत कार्य के लिए अपना योगदान कर सकें और सुयोग्य व्यक्तियों को तैयार कर सकें।

गीत 3 छु मान ती नामक एक फूल

दोस्तो, कार्यक्रम के अंत में कृपया सुनिए गायिका तिलीबेर द्वारा गाया गया शिन च्यांग की शैली में एक गीत, जिस का शीर्षक है-- छु मान ती नामक एक फूल।

गीत के बोल हैं

गुलाब के बाग में छु मान ती नामक एक फूल है

यह फूल सुंदर है व बहुत सुगंधित है

हल्की हवा बह रही है

गीत मेरे दिल को लेकर

हवा के साथ-साथ

बाग में चल रहा है