2008-06-24 10:07:07

गायक सुन वेइ लांग और उन के गीत

गायक सुन वेइ लांग चीन के प्रसिद्घ युवा गायकों में से एक है, लोगों को उन के गीत पसंद है।

गीत 1 पीली नदी मा

दोस्तो, सुनिए गायक सुन वेइ लांग द्वारा गाया गया एक गीत, जिसका शीर्षक है पीली नदी मा। इस भावपूर्ण गीत में चीनी लोगों की मातृनदी यानी पीली नदी की प्रशंसा की गई है। गायक सुन वेइ लांग की आवाज मधुर है और लोग इस गीत सुनने के बाद बहुत भावुक हो जाते हैं।

गीत के बोल हैं

हिमनदी से बाहर आते समय, तुम इतनी साफ हो।

अपने रास्ते पर तुम नृत्य कर रही हो और गीत गा रही हो।

पश्चिम चीन के ऊसर पहाड़ के आसपास चलते समय

तुम्हारे गीत एकाकी हैं।

मैं अचानक अपनी मां की याद करता हूं

वह एक सुंदर लड़की थी।

पीली नदी पहले ऐसी पीली नहीं थी

सैकड़ों पहाड़ों के आसपास चलने के बाद पीली होती है।

मां पहले सुंदर थी

अपने बच्चों को पालने के बाद बूढी हो गई है।

गायक सुन वेइ लांग का जन्म उत्तर-पूर्वी चीन के एक किसान परिवार में हुआ है। इस तरह के परिवार के लिए कला विलासिता की वस्तु है। इस लिए बचपन में सुन वेइ लांग ने रेडियो से गीत गाना सीखा। स्कूल में गीत गाने की एक प्रतियोगिता में उसे प्रथम स्थान मिला, जिससे उस में विश्वास पैदा हुआ । गीत गाने के अपने सपने को साकार करने के लिए उसने कठिनाइयां दूर करके मेहनत से गीत गाना सीखा। अपने शहर में गीत गाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद 1987 में वह नौ-सेना का एक कला-साहित्य सैनिक बन गया। बाद में उसने ह नान विश्वविद्यालय के कला विद्यालय में दाखिला लिया। पूरी तरह अभ्यास करने के बाद उस की गीत गाने की क्षमता दिन ब दिन उन्नत होती गई है और उस के गीत अधिकाअधिक लोगों को पसंद आ रहे हैं। 1995 में वे चीन के नौसेना के कला-साहित्य मंडल में भाग लेकर एक गायक बन गए।

गीत 2 लड़की आ मेइ

दोस्तो, सुनिए गायक सुन वेइ लांग द्वारा गाया गया एक गीत जिसका शीर्षक है-लड़की आ मेई। श्री वांग छी च्यु और फू लिन ने साथ मिलकर यह गीत रचा है। यह एक खुशी का व लहरदार गीत है, गीत के बोल आसान हैं, गीत में सुंदर व प्यारे मछुआ परिवार की लड़की आ मेइ और प्यार के बारे में उस के विचारों का परिचय दिया गया है।

गीत के बोल हैं

समुद्र से आयी हवा लड़की आ मेइ के घर में प्रवेश कर रही है

इस क्षेत्र में सबसे सुंदर लड़की वह है

मैं उसे यह बताना चाहता हूं

कि मैं तुम्हें प्यार करता हूं

लेकिन मैं ने सौचा मैं बहुत अमीर नहीं हूं

शायद उसे इस तरह का जीवन पसंद नहीं है

बिदा होते समय मैंने उस से कहा

कि केवल विश्व का सबसे अच्छा लड़का

उस के साथ प्यार कर सकता है

इधर के सालों में गायक सुन वेइ लांग ने चीन की विभिन्न संगीत प्रतियोगिताओं में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। धीरे-धीरे लोगों को उस का नाम याद हो गया और उन्हें गायक सुन वेइ लांग के गीत पसंद आने लगे। एक सैनिक गायक के रूप में गायक सुन वेइ लांग ने अक्सर चीन के सीमांत क्षेत्रों में जाकर वहां तैनात सैनिकों के लिए गीत गाए हैं। सैनिकों को उस के गीत बहुत पसंद आए और वे अक्सर उस के गीत गाते हैं।