2008-05-26 15:30:55

पहाड़ पर पानी बहता है और अन्य गीत

पिछले साल 24 अक्तूबर को चीन ने चंद्रमा का चक्कर लगाने वाला उपग्रह छांग अ नम्बर एक छोड़ा। यह उपग्रह अपने साथ दुनिया के चीनियों द्वारा चुने गए 30 गीत और संगीत की धुनें ले कर गया है। छांग अ नम्बर एक उपग्रह से वापस प्रसारित गीत आम तौर पर चीन में प्रसारित हो रहे हैं। ये सब गीत लोगों को बहुत पसंद हैं, जिनके विषय चीनी जनता की मातृभूमि की समृद्घि व सुंदरता और चंद्रमा की प्रशंसा करना है। इन गीतों में चीनी जनता की मातृभूमि के प्रति प्रेम, जीवन की खुशी, शांति की चाहना और सुंदरता व सत्य की खोज करने की भावना की अभिव्यक्ति हुई है।

गीत 1 अपने चीन को प्यार करना

अब सुनिए छांग अ नम्बर एक उपग्रह द्वारा वापस प्रसारित एक और गीत, जिसका शीर्षक है—अपने चीन को प्यार करना। यह गीत 1991 में आयोजित चीन के चौथे अल्प संख्यक खेल समारोह के लिए रचा गया था। गीत की लय खुशी से भरपूर व लहरदार है।

गीत का विषय है चीन की 56 जातियों के लोग भाई-बहन की तरह शांतिपूर्ण सहअस्तित्व से रह रहे हैं और अपनी मातृभूमि की समृद्घि के लिए अपनी-अपनी शक्ति के अनुसार योगदान कर रहे हैं। गीत में संगीत की आधुनिक भाषा में चीन की विभिन्न जातियों का मातृभूमि के प्रति प्रेम और मातृभूमि के निर्माण के प्रति उन के संकल्प की अभिव्यक्ति हुई है।

गीत के बोल हैं

छप्पन तारामंडल और छप्पन फूल हैं,

छप्पन जातियों के भाई-बहन का यह एक बड़ा परिवार बन गया है।

छप्पन जातियों की भाषाओं से एक वाक्य बन गया है

कि अपने चीन को प्यार करना।

अपने चीन का निर्माण करने के लिए

लोग मेहनत से काम कर रहे हैं।

चीन समृद्ध होगा।

हम अपने चीन को प्यार करते हैं।

गीत 2यांगत्सी नदी का गीत

अब सुनिए श्री हू होंग वेइ और श्री वांग शी क्वांग द्वारा रचा गया और प्रसिद्ध गायिका सुश्री यिन श्यु मे द्वारा गाया गया एक और गीत, जिसका शीर्षक है-- यांगत्सी नदी का गीत। यांगत्सी नदी चीन की सबसे बड़ी नदी है, जिसका इतिहास भी लम्बा है और जिसे चीन की दूसरी बड़ी नदी पीली नदी के साथ चीनी लोगों का हिंडोला माना जाता है और इसलिए इसे चीन की मातृ नदी भी कहा जाता है। यांगत्सी नदी का गीत पिछली शताब्दी के 80 के दशक में चीन के प्रसिद्घ धारावाहिक-- यांगत्सी नदी के मुख्य गीत के रुप में प्रसिद्ध हुआ था। गीत में यांगत्सी नदी की प्रशंसा की गई है और इस में चीनी लोगों की अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावना की अभिव्यक्ति हुई है।

छांग अ नम्बर एक उपग्रह से वापस प्रेषित किए जाने वाले गीतों का चुनाव करने के बाद श्री वांग शी क्वांग ने कहा कि 1984 में यांगत्सी नदी के गीत की रचना करने के बाद अब तक 20 से अधिक साल बीत चुके हैं। लेकिन लोगों को यह गीत अभी भी पसंद है। विदेशों में रहने वाले चीनियों को भी यह गीत पसंद है। छांग अ नम्बर एक उपग्रह से वापस प्रेषित गीतों का चुनाव करने में मुझे बहुत खुशी हुई है।

छांग अ नम्बर एक उपग्रह से वापस प्रेषित गीत के विषय विविध हैं, जिनमें चीन के गीत-संगीत का विकास और चीनी संस्कृति की समृद्धि शामिल है।

गीत 3 पहाड़ पर पानी बहता है

कृप्या सुनिए एक संगीत, जिसका शीर्षक है-- पहाड़ पर पानी बहता है। इस संगीत की लय मधुर है,इस संगीत में 2 हजार साल से भी पहले के चीन में प्रसिद्ध व्यक्ति यु बो या और चुंग च छी की कहानी धुन के आधार पर कही गई है। आधुनिक समय में लोग पहाड़ पर बहते पानी से दोस्तों के बीच की गहरी भावना को अभिव्यक्त करते हैं।