2008-05-26 15:30:55

आवारा हूं और अन्य गीत

 चीन के एक गायन दल काली बतख गायन दल और उन के द्वारा गाए गए विदेशी गीत चीन में बहुत प्रसिद्ध है। काली बतख गायन दल पिछली शताब्दी के आठवें दशक में स्थापित हुआ था। पहले इस दल की सदस्य तीन सुंदर लड़कियां थीं। वे चीन के केंद्रीय संगीत विद्यालय में शिक्षा खत्म करने के बाद चीन की ब्रोडकास्टिंग सिंफनी वाद्य-मंडली में शामिल हुईं। बाद में उन्होंने एक गायन दल की स्थापना की। इस गायन दल को स्थापित करने के बाद ही चीन के गीत-संगीत क्षेत्र में उन्हें स्थान मिला। इस गायन दल के सदस्यों की आवाज साफ और मधुर है, इन्होंने कई बार प्रसिद्घ गायक-गायिकाओं की एल्बमों में भी काम किया और लोगों को इन की आवाजें बहुत पसंद आईं।

वर्ष 1994 में काली बतख गायन दल ने पहली एल्बम जारी की, जिसका शीर्षक है—काली बतख। बाद में उस ने"जीवन गीत जैसा "आदि 10 से अधिक एल्बम जारी की।

गीत 1 मास्को के उपनगर की रात

अब सुनिए काली बतख गायन दल द्वारा गाया गया एक रूसी गीत, जिसका शीर्षक है—मास्को के उपनगर की एक रात।

यह एक कर्णप्रिय गीत है। गीत के पहले भाग में हवा और चंद्रमा के वर्णन से रात के शांत व सुंदर वातावरण की सृष्टि हुई है, और दूसरे भाग में प्रेमी और प्रेमिका के प्रेम का वर्णन है। काली बतख गायन दल की हल्की और साफ आवाज में यह पुराना गीत एक बार फिर नई ताजगी लेकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देता है।

काली बतख गायन दल पिछली शताब्दी के आठवें दशक में स्थापित हुआ था। पहले इस दल की सदस्य तीन सुंदर लड़कियां थीं। वर्तमान में इस गायन दल की सदस्य बदल गई है, अब इस में एक पुरानी सदस्य और दो नई सदस्य हैं। गायन दल की सदस्य बदलने के बाद पुरानी शैली कायम रखने के साथ-साथ नई सदस्य गीत गाने की नई शैली लेकर भी आई हैं।

गीत 2 काछुशा

अब सुनिए रुसी शैली का एक और गीत, जिसका शीर्षक है—काछुशा। यह सोवियत-संघ के राष्ट्रीय युद्ध के दौरान वहां फैला एक प्रसिद्घ गीत है।वास्तव में काछुशा एक लड़की का नाम है। इस गीत का विषय युद्ध में भाग लेने वाले प्रेमी और काछुशा के प्यार के बारे में है।

गीत के बोल हैं

इस समय फूल खिल गए हैं,

नदी में साफ पानी बह रहा है।

काछुशा नदी के किनारे खड़ी हुई है,

वसंत में खिली सुंदर घूप जैसा काछुशा का गीत गूंज रहा है

लड़की का गीत सूरज के साथ साथ आसमान में चल रहा है,

जो देश की सीमा पर युद्ध में भाग लेने वाले प्रेमी तक पहुंचेगा।

गीत में काछुशा ने अपने प्रेमी को शुंभकामनाएं भेजीं हैं।

काली बतख गायन दल अक्सर प्रसिद्घ विदेशी गीत गाता है। वह भारतीय गीत भी गाता है।

पिछली शताब्दि के छठे दशक से"आवारा"और "कारवां"आदि बहुत सी भारतीय फिल्में चीन में आईं। फिल्मों में सुंदर प्यार की कहानी, रंगबिरंगे भारतीय गीत और नृत्य लोगों को बहुत पसंद है। फिल्मों के साथ-साथ भारतीय गीत भी चीन में फैले। पिछले साल काली बतख गायन दल ने"भारतीय प्रसिद्ध गीत "शीर्षक एक नई एल्बम जारी की, जिसमें प्रसिद्ध भारतीय फिल्मों के गीत शामिल हैं। इन गीतों की लय मधुर है, लोगों को बहुत पसंद है।

गीत 3 आवारा हूं

कृप्या सुनिए एक पुरानी भारतीय फिल्म"आवारा"का मुख्य गीत—आवारा हूं। कई सालों तक यह गीत चीन में फिर भी बहुत प्रसिद्घ है, बहुत से लोगों को यह गीत मालूम है। गीत में आम आदमी के जीवन की आशा भरे की अभिव्यक्ति हुई है।