2009-02-06 09:21:44

वसंत त्यौहार ने चीन का उपभोक्ता बाजार बढ़ाया

चीनी परम्परागत कैलेंडर के अनुसार, आज नये साल का दूसरा दिन है, और पत्नियों का अपने मायके वापस जाने का दिन भी है, हर साल इसी दिन पत्नी दान लाकर अपने माता पिता को नव वर्ष की बधाई देती हैं।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का कुप्रभाव मौजूद है,फिर भी चीन में सब से महत्वपूर्ण परम्परागत त्यौहार--वसंत त्यौहार ने भी चीन में विभिन्न शहरों के उपभोक्ता बाजारों को बढ़ाया है। वर्तमान में चीन के विभिन्न स्थानों के बाजारों में उत्पादों की मात्रा प्रचुर है, साथ ही चीनी उपभोक्ताओं की इच्छा व विश्वास भी बढ़ा है, शॉपिंग सेंटरों में भीड़-भाड़ मौजूद है।

दक्षिण-पूर्वी चीन के क्वांगज़ो शहर के शॉपिंग सेंटरों ने सक्रिय रुप से बिक्री प्रचार करने की आनंदोत्सव गतिविधि में भाग लिया है, पूर्वानुमान के अनुसार उदार का पैमाना 40 करोड़ चीनी य्वान पहुंचेगा, इसलिए इस गतिविधि का उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है। निवासी सुश्री च्यांग छ्याओ अ ने कहा:

"मैं ने कुछ कपड़े व जूते खरीदे, आम तौर पर मेरी माता जी महत्वपूर्ण चीजें खरीदती हैं, मैं स्वयं अल्पाहार खरीदती हूँ। चीज़ें काफी सस्ती होने के कारण आज मैं ने दो हजार चीनी य्वान की चीजें खरीद डाली हैं।"

क्वांगज़ो शहर में काम करने वाली हूबेई प्रांत की निवासी सुश्री रान लान ने भी कहा कि शॉपिंग सेंटरों में काफी छूट होने के कारण वस्तुओं का दाम पहले से ज्यादा सस्ता हुआ है।

"पहले दो सौ से य्वान से ज्यादा कीमत वाला कपड़ा आज आधे दाम में मिल रहा है, एक खरीदो तो दूसरा मुफ्त "

पश्चिमी चीन के शानसी प्रांत की राजधानी सीएन में रहने वाली सुश्री ली और उन के पति सुबह बस से सिएन शहर के प्रदर्शनी केंद्र गए, वहां वर्ष 2009 सिएन शहर नया साल खरीदारी महोत्सव आयोजित हो रहा है और दस हजार से ज्यादा प्रकार की नये साल की वस्तुओं को बेचा जा रहा है। उन्होंने बहुत सी चीजें खरीदी हैं।

नये साल की वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शांनसी प्रांत के वाणिज्य ब्यूरो ने कई कदम उठाए हैं। वाणिज्य ब्यूरो के बाजार प्रचलन दफ़्तर के उप प्रधान बी पिन यांग ने परिचय देते हुए कहा:

"एक, जीवन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना,दो कुछ महत्वपूर्ण वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना। हम बाजार की स्थिति के अनुसार संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। "

पूर्वी चीन के समुद्र तटीय शहर छिनदाओ के शॉपिंग सेंटरों ने भी बिक्री प्रचार करने की गतिविधि आयोजित की है। घरेलू उपकरण, कपड़ा और दैनिक वस्तुएं उपभोक्ताओं की खरीदारी के फ़ोकस हैं। साथ ही आभूषण आदि विलासिता की वस्तुओं की बिक्री स्थिति भी अच्छी है।

छिन दाओ में काम करने वाले डू यू छ्यांग ने इस साल अपने घर वापस जाकर चीनी नववर्ष मनाने की तैयारी की है। इन दिनों काम समाप्त करके वह नये साल की वस्तुओं की खरीददारी कर रहा है।

"इस साल बहुत शॉपिंग सेंटरों में बिक्री प्रचार करने की गतिविधि आयोजित हो रही है, यानी उतने ही पैसों में मैं अधिक वस्तुएं खरीद सकता हूँ। खास तौर पर बच्चों के कपड़ें, वृद्ध के लिए पोषाहार वस्तुओं का दाम पहले से सस्ता है।"

समुद्र तटीय शहर के रुप में समुद्री भोजन छिन दाओ निवासियों का आवश्यक खाद्य पदार्थ है। इसलिए समुद्री भोजन बाजार की स्थिति अच्छी है। छिनदाओ में समुद्री भोजन बेचने वाले ज़ाओ श्यो ह्वा ने संवाददाता से कहा कि इस साल के समुद्री भोजन का दाम पहले से ज्यादा सस्ता है, इसलिए बिक्री की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

"मुझे लगता है कि दाम सस्ता होकर और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाकर बिक्री ज़रुर बढ़ेगी।"

चीन के सब से बड़े उद्योग व वाणिज्य शहर शांगहाई में निवासियों की आय में बड़ी वृद्धि होने के कारण उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ रहा है। शॉपिंग सेंटरों भी ने बिक्री प्रचार करने की गतिविधि आयोजित की है।

श्री वांग शांगहाई में एक विज्ञापन कंपनी के कर्मचारी हैं, उस ने अपने माता पिता और अपने लिए नये साल की कुछ वस्तु खरीदने की तैयारी की है।

"मैं अपने माता पिता के लिए नये साल की कुछ वस्तुएं खरीदना चाहता हूँ और साथ ही मैं ने अपने लिए भी कुछ कपड़े खरीदने की तैयारी की है। "

वर्तमान में शांगहाई के वस्तु बाजार में बिक्री स्थिति अच्छी है।

वर्ष 2008 भूकंप से ग्रस्त स्छ्वान प्रांत में सरकार ने वसंत त्यौहार की खरीदारी गतिविधि आयोजित की है और विभिन्न क्षेत्र खरीदारी की उदार गतिविधि आयोजित करेंगे। स्छ्वान प्रांत के वाणिज्य ब्यूरो के उप प्रधान ली वे मिन ने कहा:

"वित्तीय संकट के तहत सरकार को बिक्री प्रचार करने की वकालत करनी चाहिए, जिस से जनता को लाभ मिलेगा।"

उत्तर-पूर्वी चीन के ची लिन प्रांत में वस्तु बाजार का स्थिर व तेज़ विकास बनाए रखा जा रहा है। वस्तु बाजार के पैमाने को निरंतर बढ़ाया जा रहा है और निवासियों की उपभोक्ताओं की खरीदारी संख्या बढ़ रही है।

शहरों के अलावा, ग्रामों की ओर भी व्यापारियों का ध्यान गया है। वर्तमान में आंतरिक मंगोलियाई किसानों और चरवाहों की नये साल की वस्तुएं खरीदने की घड़ी है। किसानों और चरवाहों के जीवन का सुधार करने के लिए आंतरिक मंगोलिया थोंल्याओ शहर सरकार ने किसानों और चरवाहों के लिए उपयोगी घरेलू उपकरण खरीदने के लिए 13 प्रतिशत की उदार नीति अपनायी है।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस वित्तीय संकट ने चीन पर बहुत बड़ा कुप्रभाव नहीं डाला है। चीन में शहरों में रहने वालों की आय और ग्रामों में रहने वालों की नकद आय में अलग-अलग तौर पर 7.5 प्रतिशत व 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसलिए चीनी नववर्ष के दौरान वस्तु बाजार की स्थिर वृद्धि होगी।