2008-12-12 17:14:32

पोर्ट की श्रेष्ठता के साथ, चीन के क्वांगसी की बेबू खाड़ी का तेज़ विकास हुआ है

क्वांगसी की बेबू खाड़ी दक्षिण-पश्चिमी चीन के समुद्र तटीय स्थान में स्थित है और क्वांगसी च्वांग जाति स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिन्ग तीनों ओर से तीनों पोर्ट शहर बेहाई,छिनचो,फ़ांग छेन कांग से गठित है। यहां का पर्यटन, समुद्री जीवन और खनिज ऊर्ज़ा बड़ी उन्नत है और विशाल स्थान को लेकर यहां विकास की अन्तर्निहित शक्ति है। लेकिन युद्ध व संस्कृति के कारण क्वांगसी की बेबू खाड़ी को बड़े पैमाने पर विकसित नहीं किया जा सका है।

वर्ष 2006,मार्च, क्वांगसी की बेबू खाड़ी अर्थ ज़ोन की योजना व स्थापना समिति गठित हुई थी और नाननिन्ग,बेहाई,छिनचो फ़ांग छेन कांग इस अर्थ जोन में शामिल किए गए । इस साल सोलह जनवरी को चीन ने क्वांगसी की बेबू खाड़ी की विकास योजना का अनुमोदन किया गया जिस से जाहिर है कि बेबू खाड़ी अर्थ जोन का विकास राष्ट्र रणनीति का एक भाग है, उस समय से बेबू खाड़ी का तेज़ विकास शुरु हुआ है।

पोर्ट बेबू खाड़ी का महत्वपूर्ण आधार है। वर्तमान फ़ांग छेन कांग पोर्ट,छिनचो पोर्ट और बेहाइ पोर्ट चीन में आशियान के देशों के प्रति महत्वपूर्ण पोर्ट बन गए हैं। क्वांगसी च्वांग जाति स्वायत्त प्रदेश की योजना के अनुसार फ़ांग छेन कांग पोर्ट को अपने स्थान की श्रेष्ठता को लेकर बहुविषयी पोर्ट निर्धारित किया गया है। छिनचो पोर्ट का लक्ष्य है औद्योगिक उत्खनन को परिवहन सेवा देना, व्यापार व पर्यटन सेवा बेहाई पोर्ट का कार्य लक्ष्य है।

फ़ांग छेन कांग की उत्तर की ओर हैं चीन के युन्नान,क्वीचो और स्छ्वान तीन प्रांत जिस के पूर्व में चीन के क्वांगडूं,हाएनान,हांगकांग मकाओ स्थित हैं, दक्षिणी ओर वियतनाम,इसलिए फ़ांग छेन कांग चीन में आशियान के देशों में प्रवेश करने का सब से सुविधाजनक मार्ग है।

वर्तमान में फ़ांग छेन कांग के 35 पोर्ट पार्क हैं और प्रति साल की हैंडलिंग क्षमता चार खरब टन से अधिक है, साथ ही फ़ांग छेन कांग सौ से अधिक और दो सौ 50 पोर्टों के साथ व्यवसाय की आवाजाही करता है। फ़ांग छेन कांग ग्रुप के उप महामैनेजर श्री ली छिन रू ने कहा:

"वर्तमान में बेबू खाड़ी चीन के मध्य,पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच का मंच है साथ ही चीन और आशियान के बीच का मंच भी है। हैंडलिंग क्षमता की दृष्टि से देखा जाए तो हम फ़ांग छेन कांग पोर्ट बेबू खाड़ी में प्रमुख पोर्ट हैं। वर्ष 2006 से पहले फांग छेन कांग पोर्ट के प्रति साल की वृद्धि का पैमाना दस लाख टन था, जब कि वर्ष 2007 में वर्ष 2006 की अपेक्षा तीस लाख टन की वृद्धि हुई है,वर्ष 2008 में वर्ष 2007 की तुलना में करीब एक खरब टन की वृद्धि हुई है।"

इस साल 26 मई को, चीन ने छिनचो में बंधुआ पोर्ट जोन की स्थापना करने का अनुमोदन किया गया और यह चीन में छठा बंधुआ पोर्ट जोन है साथ ही पश्चिम चीन में पहला छठा बंधुआ पोर्ट भी है। इस बंधुआ पोर्ट जोन का रकबा दस वर्ग किलोमीटर है और उस के पहले दौर की परियोजना दिसम्बर वर्ष 2009 में समाप्त होगी।

वर्तमान में चीन में सब से बड़ी तेल व गैस कंपनी—चीनी तेल कंपनी द्वारा निवेश किए गए पेट्रो परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। स्थापित किए जाने के बाद यह नयी परियोजना प्रति साल एक खरब टन कच्चा तेल संशोधित कर सकेगी और हर साल देश को 470 करोड़ चीनी य्वान का कर देगी।

इस परियोजना के प्रति क्वांगसी पेट्रो के उप महाइंजीनियर श्री ली ली बिन ने कहा कि छिन चो कांग पोर्ट की स्थान श्रेष्ठता उक्त परियोजना की स्थापना करने का प्रमुख कारण है:

"एक खरब टन के उत्पादन पैमाने में परिवहन एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल है, समुद्र तटीय जगह में इस परियोजना की स्थापना करना परिवहन सवाल का समाधान कर सकेगा। "

उक्त पोर्ट शहरों की श्रेष्ठता का उपयोग बेहतर रूप से करने के लिए क्वांगसी मांग नेटवर्क की स्थापना में गति दे रहा है। क्वांगसी च्वांग जाति के यातायात ब्यूरो के प्रधान श्री ह्वांग ह्वा ख्वान ने कहा:

"क्वांगसी में विकसित आधुनिक यातायात की स्थापना करने के इस लक्ष्य के तहत, हमारी योजना अनुसार वर्ष 2010 तक क्वांगसी के कुल मार्ग की लंबाई तीन हजार कि.मी.होगी।"

इधर के सालों में क्वांगसी ने समुद्र तटीय आधारिक संरचना में दसियों अरब चीनी य्वान का निवेश किया है। भविष्य में क्वांगसी ल्योचो,वूचो और बै स हवाई अडडों का निर्माण करेगा। उस समय बेबू खाड़ी में तीन आयामी यातायात नेटवर्क साकार होगा।

अच्छा दोस्तो,आज का चीन में निर्माण व सुधार कार्यक्रम यहीं समाप्त होता है, कार्यक्रम सुनने के लिए हार्दिक धन्यवाद, नमस्ते।