2008-10-20 16:00:45

2008 पेइचिंग ऑलंपिक के एकमात्र डेयरी उत्पाद सहायक व्यापारी----ईली ग्रुप

ईली ग्रुप चीन में सब से बड़ी डेयरी उत्पाद कंपनियों में एक है। पेइचिंग ऑलंपिक सहायक व्यापारी बनने के बाद, ईली ग्रुप ने इस अवसर का प्रयोग करके स्वः अनुसंधान की क्षमता बढ़ाई है और अपना विकास साकार किया है। अभी जो आवाज़ आप ने सुनी वह था ईली ग्रुप का टी.वी.विज्ञापन जिस का अर्थ है ईली ग्रुप का डेयरी उत्पाद हरित खाद्य है और ईली ग्रुप प्राकृतिक डेयरी उत्पाद और अच्छी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। ईली ग्रुप के सी.ई.ओ. श्री फान कांग ने परिचय देते हुए कहा:

"इन सालों में ईली ग्रुप के डेयरी उत्पादों को उपभोक्ताओं द्वारा पसंद किए जाने का कारण है कि हमारे डेयरी उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी है, हमारा लक्ष्य है चीन में अच्छी गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना"

छठा पशु-फार्म ईली ग्रुप के गाय फार्मों से एक है। इस पशु-फार्म में संवाददाता ने करीब सौ गाएं देखीं, निर्धारित समय पर कर्मचारी महिलाएं उच्च तकनीक की दूध दोहने वाली स्वचालित मशीनों का प्रयोग कर गाएं दुहती हैं।

छठे पशु-फार्म के मैनेजर श्री यू छ्यान ने संवाददाता को बताया कि पशु-फार्म की स्थापना करना डेयरी उत्पाद कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दूध का स्रोत अच्छा होगा तो डेयरी उत्पाद भी अच्छी गुणवत्ता वाला होगा। इसलिए ईली ग्रुप ने कुछ बड़े पैमाने के पशु-फार्मों की स्थापना की है, उन्होंने कहा:

"हमारी कंपनी हर साल डेयरी किसानों को प्रशिक्षण देती है"

ऐसा करने से डेयरी उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद दी जा सकती है।

थ्वोकथ्वो काउंटी का किसान श्री छ्याओ यो थान्ग छठे पशु-फार्म के लिए गाय पालन करता है। चार साल में उस की गायों की संख्या दस से सत्तर तक पहुंच गई है। श्री छ्याओ यो थान्ग ने संतोष जाहिर करते हुए कहा:

"वर्तमान में हमारे दूध की पैदावार पहले से अधिक है"

वर्ष 2005 में ईली ग्रुप पेइचिंग ऑलंपिक सहायक व्यापारी बन गया है। अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक समिति के बाजार विभाग के अध्यक्ष श्री हेइबक ने ईली ग्रुप को आंकते हुए कहा कि ईली ग्रुप ऑलंपिक के मापदंड से मेल खाता है।

ईली ग्रुप ने माना कि पेइचिंग ऑलंपिक सहायक व्यापारी बनने के बाद चीनी डेयरी उत्पाद कंपनियों की अच्छी पहचान बन सकेगी। ईली ग्रुप के उप प्रधान श्री चांग च्यान छ्यो परिचय देते हुए कहा:

"ईली ग्रुप ने अपने उत्पादन के आधार की स्थापना करने पर बहुत पूंजी लगायी है जिस से विश्व में चीनी डेयरी उत्पाद कंपनियों की ताकत उभर कर सामने आयी है "

ता चला है कि पेइचिंग ऑलंपिक के दौरान ईली ग्रुप ने ऑलंपिक गांव और ऑलंपिक व्यायामशालाओं को एक हजार पांच सौ टन डेयरी उत्पादित वस्तुओं की आपूर्ति की। श्री चांग च्यान छ्यो ने आगे कहा:

"वर्ष 2005 ईली ग्रुप का ब्रांड मूल्य 13 अरब 60 करोड़ य्वान था,वर्ष 2008 ब्रांड मूल्य 20 अरब 10 करोड़ य्वान पहुंच गया है।"

पेइचिंग ऑलंपिक ने ईली ग्रुप को एक अच्छा मंच दिया है और ईली ग्रुप ने समुन्नत प्रबंध तकनीक औरअनुभव हासिल किया है।