2008-10-06 16:02:03

एक चीनी कंपनी का ऑलंपिक सपना

पेइचिंग ऑलंपिक समाप्त हो गया है। ऑलंपिक विपणन के दौरान,पेइचिंग ऑलंपिक में सर्वोच्च प्रायोजक के रुप में,चीन में सब से बड़ी कंप्यूटर कंपनी—लानोवो ग्रुप ने बड़ी आय हासिल की है। लानोवो ग्रुप अमेरिकी फॉर्चून पत्रिका द्वारा जारी वर्ष 2008 विश्व की 500 शक्तिशाली कंपनियों में एक है, उस की आपरेटिंग आय 16 अरब 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। जबकि चार साल पहले लानोवो ग्रुप की हर साल की आपरेटिंग आय 3 अरब अमेरिकी डॉलर थी। सुनिए विस्तार से।

विश्व में सब से महत्वपूर्ण खेल घटना के रुप में ऑलंपिक पर हमेशा करोड़ों दर्शक ध्यान देते हैं। इसलिए प्रायोजन के अधिकार के लिए प्रतियोगिता बहुत भीषण है। खेल विपणन अध्ययन में लगने वाली थाईदू कंपनी के प्रधान श्री चू श्याओ मिन्ग ने कहा "इतिहास में ऑलंपिक में भाग लेने वाले देशों की संख्या सब से बड़ी है, प्रायोजक लोगों पर अच्छी छाप छोड़ते हैं।

इसलिए लानोवो ग्रुप ने पेइचिंग ऑलंपिक का प्रायोजक बनने का निर्णय किया। लेकिन ऑलंपिक सारी दुनिया का सहयोगी साझेदार बनने के लिए करोड़ों अमेरिकी डॉलर की प्रायोजित रकम की जरूरत है, इसलिए लानोवो ग्रुप के पास इतनी प्रायोजित रकम है या नहीं इस बारे में पहले शक हुआ था। वास्तव में, 20 साल से अधिक पुरानी ऐतिहासिक कंपनी के रुप में, स्थापना करते ही समुन्नत तकनीक से पी.सी.उत्पादन से लानोवो ग्रुप चीनी आई.टी. उद्योग की चोटी पर चढ़ता गया है। वर्ष 1994 में लानोवो ग्रुप ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग की। वर्ष 2005 में लानोवो ग्रुप ने एक अरब 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर से आई.बी.एम.के पी.सी. के सारे व्यवसाय का अधिग्रहण किया। इस के बाद लानोवो ग्रुप का पी.सी. व्यवसाय विश्व में नौवें स्थान से बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पेइचिंग ऑलंपिक को प्रायोजित करना लानोवो ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीयकरण प्रगति को बढ़ाएगा। इस के प्रति लानोवो ग्रुप निदेशक मंडल के अध्यक्ष श्री यांग य्वान छिन्ग ने कहा:"यह ऑलंपिक पहली बार चीन में आयोजित हुआ है। चीन की कंपनी के रुप में हमें लगता है कि हमें योगदान देने का कर्तव्य निभाना है। दूसरी ओर ऑलंपिक एक अच्छा मंच है और लानोवो ग्रुप को सारी दुनिया में अपने ब्रॉण्ड की स्थापना करने में मदद मिलेगी। मुख्य तौर पर आई.बी.एम.के पी.सी. के व्यवसाय का अधिग्रहण करने के बाद, भूमंडलीकरण की कंपनी बनने पर लानोवो ग्रुप के लिए बहुत यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है।"

इसलिए वर्ष 2004 मार्च में लानोवो ग्रुप अंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक समिति की सारी दुनिया का सहयोगी साझेदार बन गया और अधिकार प्राप्त करने वाली यह पहली चीनी कंपनी है। लानोवो ग्रुप ने पेइचिंग ऑलंपिक के लिए बहुत काम किया है जिन में ऑलंपिक मशाल का डिज़ाईन करना शामिल है । लानोवो ग्रुप के उप प्रधान श्री याओ यिन्ग च्या द्वारा डिज़ाइन किए गए श्यान्ग यून नामक मशाल ने अंत में जीत हासिल की है। अगस्त की 8 तारीख को श्री याओ यिन्ग च्या ने टी.वी.पर पेइचिंग ऑलंपिक के उद्धाटन समारोह को देखते हुए कहा:"यह अवकाश का दिन आखिरकार शुरू हो गया है,बहुत लोगों ने हर्ष महसूस किया,उस समय मुझे सिरहन सी हुई"

वास्तव में, मशाल डिज़ाईन के अलावा,लानोवो ग्रुप ने पेइचिंग ऑलंपिक और 200 से अधिक देशों व स्थानों की ऑलंपिक समितियों तथा प्रतिनिधि मंडलों को कम्प्यूटर, धनराशि व तकनीकी सहायता दी है। इन के साथ ही लानोवो ग्रुप ने 7 शहरों और 38 व्यायामशालाओं के लिए ऑलंपिक समाचार की व्यवस्था की स्थापना की है। लानोवो ग्रुप के प्रधान श्री यांग य्वान छिन्ग ने कहा:"पेइचिंग ऑलंपिक के लिए लानोवो ने मशाल डिज़ाईन ही नहीं की बल्कि ऑलंपिक में 30 हज़ार आई.टी. उपकरण दिए हैं।"

पेइचिंग ऑलंपिक के उद्धाटन समारोह से समापन रस्म तक,लानोवो द्वारा दिए गए उपकरण सुरक्षित और विश्वस्त हैं, इस से जाहिर है कि चीनी कंपनी की विज्ञान-तकनीक उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता ठोस है। इन के अलावा, उपकरणों के प्रचलन की रक्षा करने के लिए लानोवो ग्रुप ने 580 तकनीकी व्यक्तियों को भेजा। इसलिए पेइचिंग ऑलंपिक की सफलता में लानोवो ग्रुप का प्रयास है। श्री यांग य्वान छिन्ग ने माना कि ऑलंपिक ने लानोवो ग्रुप को अचिन्त्य परिवर्तन दिया है।

"लानोवो द्वारा ऑंलंपिक को प्रायोजित करने का परिणाम उल्लेखनीय है, चार-पांच साल पहले कंपनी का पैमाना 3 अरब अमेरिकी डॉलर था,लेकिन वर्तमान में 17 अरब अमेरिकी डॉलर का है। गत वर्ष कंपनी की प्राप्ति चार-पांच साल के पहले से तीन गुना अधिक रही है। ज्यादा महत्वपूर्ण बात है ऑलंपिक का प्रयोग करके हम ने विश्व में अपनी कंपनी की शक्ति को बढ़ाया है।"

बीस साल पहले,लानोवो ग्रुप में सिर्फ़ एक लिखने की मेज़ होती थी,वर्तमान में उस का पैमाना है 17 अरब अमेरिकी डॉलर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लानोवो ग्रुप को चीनी ग़ैरसरकारी कंपनियों में अंतर्राष्ट्रीयकरण का पथप्रदर्शक माना गया है। पेइचिंग ऑलंपिक का प्रयोग करके लानोवो ग्रुप ने अपना सपना साकार किया है और चीन में दूसरी कंपनियों को एक अच्छी रूप रेखा दी है।