2008-06-05 15:03:44

हाईनान ग्रामीण पारिस्थितिकीगत पर्यावरण व आवास स्थिति का कदम व कदम सुधार हो रहा है

इस के साथ ग्रामीण पारिस्थितिकीगत पर्यावरण व आवास स्थिति का कदम व कदम सुधार हो रहा है। 2000 से हाईनान ने सभ्य पारिस्थितिकीगत गांवों का निर्माण शुरू किया। 2007 के अंत तक 7000 सभ्य पारिस्थितिकीगत गांवों की स्थापना की गयी है, जिन में छङ माई काऊंटी का शिंग ह्वी गांव शामिल है। वहां सदाबहार वन व स्वच्छ जलवायु से छुट्टी मनाने के लिये बहुत से शहरी लोगों को आकर्षित किया गया है। ग्रामीण लोगों ने अपने घर में होटल व रेस्ट्रां खोले है।

गांव निवासी सुश्री वांग ली फेन ने कहा कि सरकार के समर्थन में हमारे गांव ने बुनियादी संस्थापनों के निर्माण व पर्यावरण सुधार के लिये 6 लाख य्वान की राशि लगायी है। अच्छे वातावरण से अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया गया है और गांव वासियों की आय भी बढ़ गयी है।

पर्यटन व्यवसाय हाईनान प्रांत के महत्वपूर्ण स्तंभ वाला व्यवसाय है। हाईनान प्रांत के पर्यटन ब्यूरो के प्रभारी श्री जांग छी के विचार में पारिस्थितिकी पर्यावरण हाईनान पर्यटन विकास का आधार है। उन्हों ने कहाः

पारिस्थितिकीगत प्रांत का निर्माण हाईनान के पर्यटन के उच्च स्तर पर विकास का भौतिक व सांस्कृतिक आधार है। पारिस्थितिकी -गत पर्यटन मौजूदा दुनिया में सब से प्रतिस्पर्द्धाशाली उद्योग है। हम पारिस्थितिकीगत पर्यटन उद्योग के विकास पर जोर लगाते हैं , अपने यहां उष्णकटिबध प्रदेशीय वन्य पर्यटन , समुद्री पर्यटन , अन्वेषण पर्यटन तथा गर्म चश्मा स्नान पर्यटन जैसे मूल पारिस्थितिकीगत पर्यटन सेवा खोले है । हम भरपूर शक्ति से हाईनान को पारिस्थितिकी -गत प्रांत के रूप में निर्मित करने की कोशिश करेंगे।

पर्यावरण का संरक्षण हाईनान के आर्थिक जगत का समान विचार बना है। सानया शहर के शांग टो यंग थाई होटल के मैनेजर श्री ल्यू खाई छ्यांग ने अमरीका के हवाई व इंडोनेशिया के बाली द्वीपों का अनेक बार दौरा किया है। उन के विचार में सानया का प्राकृतिक पर्यावरण विश्व में अव्वल दर्जे का है, जो भविष्य में पर्यटन के विकास का श्रेष्ठ आधार है। श्री ल्यू ने कहाः

विदेश की तुलना में सानया का प्राकृतिक पर्यावरण सब से अच्छे क्षेत्रों में से एक है। यहां के यालोंग खाड़ी, सानया खाड़ी व डा तोंग सागर में स्थित होटल भी उच्च कोटि के हैं , जो विदेशी यात्रियों को बरबस अपनी ओर खींच लेते हैं । पूरे हाईनान के लिये प्राकृतिक गुण जीवन और विकास का मूल आधार है।

हाईनान प्रांत की सरकार द्वारा बनायी गयी योजना के अनुसार वे प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्रों व अहम जल स्रोतों व महत्वपूर्ण सागरीय क्षेत्रों के प्रबंधन व संरक्षण को सुदृढ़ करते रहेंगे और वन आच्छार दर बढ़ाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में अधिक धन लगाएंगे , कारोबारों के विकास और परियोजनाओं के आयात में ऊर्जा किफायत व पर्यावरण संरक्षण पर जोर देंगे और विकास के दौरान ऊर्जा के खपत को कम से कम कर देंगे और पर्यावरण संरक्षण को अधिक से अधिक श्रेष्ठ करने की कोशिश करेंगे ।(रूपा)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040