2008-01-28 15:35:16

चीन में सब्जी का निर्यात और फल का उत्पादन विश्व में प्रथम स्थान पर

श्री सुन चंग छे ने कहा कि हाल के वर्षों में देश में सब्जी की खेती का क्षेत्रफल तेजी से बढ़ा है। सब्जी उत्पादन न सिर्फ देश में उपभोक्ता की मांग पूरी कर सकता है, बल्कि उस का निर्यात भी बढ़ रहा है। सब्जी का निर्यात विश्व में प्रथम स्थान पर हो गया है। भविष्य में सब्जी उत्पादन के और बढ़ने की स्थिति बनी रहेगी। और इस के साथ ही चीन में फलों की खेती का क्षेत्रफल भी बढ़ रहा है। फलों का उत्पादन विश्व में फलों के कुल उत्पादन का 17 प्रतिशत है। भविष्य में फलों के उत्पादन के बढ़ने की भी विशाल संभावना है।