2009-04-20 14:51:48

हुथोंग की अहमियत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

हुथोंग पेइचिंग की परम्परागत गलियों को कहा जाता है जो एक समय पर राजधानी पेइचिंग की खासियत होती थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में शहर के आधुनिकीकरण के वजह से आहिस्ता आहिस्ता पेइचिंग की नक्षे से गायब होते जा रहे हैं। हाल के दो तीन वर्षों में स्थानीय सरकार ने कुछ कदम उठाये हैं जिससे हालात में तफ्दीली लाया जाय पर इस दिशा में और भी कुछ बदलाव लाने होंगे नहीं तो पेइचिंग की यह विशेषता हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी।

यह बहुत ही आशचर्य की बात है की एक ओर पेइचिंग में ओटो प्रदर्शनी का धूमधाम से आयोजन किया गया पर वही दूसरी ओर पेइचिंग की परम्परागत सुंदरता, जो हुथोंग में नजर आता है, को नजरअंदाज किया जा रहा है। चीन की मीडिया ने भी इस विषय पर कुछ खास भूमिका अदा करने में असमर्थ रही है। इस वजह से पेइचिंग अपनी परम्परागत सुंदरता को भूलते जा रही है।

एक ओर चीन की कई प्रान्तीय और स्थानीय सरकार अपने शहरों की परम्परागत सुंदरता को बरकरार रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विशव विरासत दर्जा के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं, जबिक दूसरी ओर पेइचिंग में हुथोंग की परम्परागत सुंदरता को कायम रखने के लिए कोई भारी उत्सुकता नहीं दिखाई नहीं दिखाई नहीं दे रही है।

अगले वर्ष पेइचिंग में आयोजित की जाने वाली ओलम्पिक खेलों के दौरान हुथोंग की सुंदरता को पेइचिंग में आये दूसरे देश से आये हुए मेहमानों को और पर्यटकों को दिखा सकता है जिससे वे पेइचिंग की परम्परागत सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

हाल में पेइचिंग के मेयर वांग छीशान ने हांगकांग की दौरा की और वहां की शहरीकरण और शहर की प्रशासन के बारे में जानकारी हासित की।यह बात में कोई शक नहीं है की कोई भी आधुनिक शहर के प्रशासन में पट्रैफिक की प्रशासन प्रणाली बहुत ज्यादा अहमियत रखती है लेकिन साथ ही शहर के परम्परागत सांस्कृतिक धरोहर को संभाल के रखना और इस धन की सुरक्षा करना बहुत जरुरी है। इस मामले में रोम और क्योटो दो जीते जागते स्वर्णिम उदाहरण है।

पेइचिंग की हुथोंग में बदलाव लाने के लिए सोचने के तरीके में बदलाव लाना होगा। अगर हुथोंग को बरबाद करके आधुनिक महल न खड़ा करे और उपलब्ध पूंजि हुथोंग के संरक्षण के लिए इस्तेमाल करें तो कम दाम में अघिक फायदे नजर आयेंगे।

प्रशासन के ओर से देखा जाय तो इस बात में कोई शक नहीं की हुथोंग को तब तक बचाया नहीं जा सकता जब तक उनका उपयोग से अधिक मात्रा में धन की इकट्ठा संभव हो। अगर दूर की दृष्टि से देखें तो हुथोंग के संरक्षण के लिए नये तौर तरीके सोचे जाने चाहिए। इस दिशा में पहला कदम हुथोंग के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना है।इसके लिए पेइचिंग में अगले वर्ष आयोजित ओलम्पिक्स एक सुनहरा अवसर है जिसका पेइचिंग को और पेइचिंग के प्रशासन को पूरा फायदा उठाना चाहिए।