2009-04-14 17:42:53

वर्ष 2010 विश्व मेले के लिए शांग्हाई सक्रिय रुप से तैयारी कर रहा है

वर्ष 2010 विश्व मेला पूर्वी चीन के शांगहाई शहर में आयोजित होगा। हालांकि विश्व मेले में अभी और तीन वर्ष का समय है, फिर भी शांग्हाई शहर सक्रिय तैयारी कर रहा है। सभी तैयारी कार्य सुभीतापूर्ण ढंग से चल रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को शांग्हाई ले चलेंगे।

वर्ष 2002 के अंत में चीन के शांग्हाई ने सफलतापूर्वक वर्ष 2010 विश्व मेले की मेजबानी हासिल की। यह पहली बार है कि विश्व मेला किसी विकासमान देश में आयोजित हो रहा है।

शांग्हाई विश्व मेले की कार्य योजना के अनुसार, विश्व मेले की पूर्ण तैयारी का यह दूसरा वर्ष है। शांग्हाई मेले के समन्वय ब्यूरो के उप प्रधान श्री च्यो हैन मिन ने परिचय देते समय बताया कि हाल में विभिन्न तैयारी कार्य सुभीतापूर्ण ढंग से चल रहा है।

शांग्हाई विश्व मेला 200 देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों को मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा। यदि यह लक्ष्य पूरा किया जाता है, तो यह विश्व मेले के इतिहास में सब से ऊंचा रिकार्ड होगा। 27 मार्च तक, कुल मिलाकर 125 देशों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मेले में भाग लेने की सहमति दी है। शांग्हाई विश्व मेले के समन्वय ब्यूरो के उप प्रधान श्री च्यो हैन मिन ने यह माना कि यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चीन के दिन ब दिन उन्नत हो रहे प्रभाव का परिणाम है। वर्ष 2010 विश्व मेले का एक मुद्दा है --शहर, जीवन को और सुन्दर बनाना। शांग्हाई विश्व मेले ने अनेक विकासमान देशों की ओर पूरा ध्यान दिया है, जिस से वर्ष 2010 विश्व मेले का अंतरराष्ट्रीय समुदाय में व्यापक स्वागत हुआ है। श्री च्यो ने कहा,

चीन दस करोड़ अमरीकी डॉलर कोष की स्थापना करके विकासमान देशों को मेले में भाग लेने के लिए सहायता देगा।114 अति अविकसित देशों तथा मध्यम व निम्न आय वाले विकासमान देशों को इस कोष से लाभ मिलेगा। चीन इन 114 देशों को मुफ्त प्रदर्शन हॉल प्रदान करेगा।

अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक, 170 देश व अंतरराष्ट्रीय संगठन मेले में भाग लेने का निर्णय लें लेंगे। इस के अलावा, वर्ष 2010 का शांग्हाई मेला लगभग सात हजार पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

श्री च्यो के अनुसार, विश्व मेला उद्यान का निर्माण भी पूरी गति से हो रहा है। विश्व मेला उद्यान की बुनियादी संरचनाओं, हालों तथा संबंधित संरचनाओं का निर्माण भी गत वर्ष शुरु हो गया था। अनुमान है कि यह काम वर्ष 2009 के उत्तरार्द्ध में पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

वर्ष 2010 विश्व मेला उद्यान 450 मीटर चौड़ी ह्वांगफूच्यांग नदी के दोनों किनारों पर स्थित है, जिस का क्षेत्रफल 5.28 वर्ग किलोमीटर है। इस तरह बड़े क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मेला ब्यूरो की भूरि- भूरि प्रशंसा मिली है।

योजना के अनुसार, विश्व मेला उद्यान के निर्माण के लिए 18 हजार से ज्यादा परिवारों और लगभग 300 कारोबारों को स्थानांतरित किया जाना है। यह विश्व मेले के तैयारी कार्यों में सब से बड़ी कठिनाई है। विभिन्न पक्षों के समान प्रयासों से अब नागरिकों ने नयी जगहों में प्रवेश किया है। पहले इन नागरिकों के मकानों का औसत पारिवारिक क्षेत्रफल केवल 30 से ज्यादा वर्गमीटर था, अब उन के मकानों का क्षेत्रफल दुगुना हो गया है। इस के अलावा, सरकार ने उन्हें नये मकान खरीदने के लिए भत्ता भी दिया है।

50 वर्षीय सुश्री चांग चिन ल्यू के परिवार में सात लोग हैं। पहले वे लोग 78 वर्गमीटर बड़े मकान में रहते थे, अब वे 170 से वर्गमीटर बड़े मकान में रहते हैं। सुश्री चांग ने कहा, यदि हम खुद के प्रयास से मकान खरीदते, तो बीसियों वर्ष लग जाते । सरकार के भत्ते से हम एकदम आधुनिक कम्युनिटी में रह सकते हैं।

बस्तियों के स्थानांतरण के अलावा, पुराने कारोबारों का स्थानांतरण भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वर्ष 1913 में स्थापित फूतुंग लोहा-इस्पात कारखाना शांग्हाई के बड़े कारोबारों में से एक है, जिस का क्षेत्रफल 200 हैक्टर से ज्यादा बड़ा है। वह विश्व मेले उद्यान में सब से बड़ा कारोबार माना जाता है। वह भी ह्वांगफूच्यांग नदी के किनारे से उत्तरी शांग्हाई के बाओ शैन जिले में स्थानांतरित किया जाएगा। इस तरह के बड़े स्थानांतरण से इस कारखाने को अस्थायी रुप से बंद होने का नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन, इस कारखाने की स्थानांतरण परियोजना के जिम्मेदार श्री छन शांग थिंग ने कहा कि इस कारखाने के कर्मचारियों ने यह माना है कि स्थानांतरण से और ज्यादा विकास का मौका मिलेगा। नयी जगह में फूतुंग लोहा-इस्पात कारखाना नयी तकनीक व संरचनाओं का इस्तेमाल करके उत्पादन करेगा। श्री छन के अनुसार, दीर्घकालीन दृष्टि से देखा जाये तो, स्थानांतरण हमारे कारोबार एवं व्यक्तियों को भारी विकास का मौका देगा। पुराने कारखाने की तुलना में नया कारखाना दुगुना बड़ा है, इतना ही नहीं, कारखाना सब से उन्नतिशील अंतरराष्ट्रीय तकनीक का इस्तेमाल करेगा, जिस से उत्पादन की गुणवत्ता बढेगी और पर्यावरण संरक्षण भी बहुत अच्छा होगा। वर्तमान तकनीक के रुपांतरण से हमारे उत्पादन का स्तर भी उन्नत होगा।

140 वर्षों पुराने च्यांग नान जहाज निर्माता कारखाने को भी वर्तमान विश्व मेला उद्यान के निर्माण के लिए स्थानांतरित किया जाना है। वह उत्तरी शांग्हाई के यांत्सी नदी के समुद्री द्वार पर स्थित छांग शिंग द्वीप पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्थानांतरण के बाद जहाज निर्माण की शक्ति बड़े हद तक उन्नत की जाएगी। कारखाने के पुराने प्रधान श्री छन चिन हैई को कारखाना के भविष्य के प्रति पक्का विश्वास है। ह्वांगफू च्यांग नदी अपेक्षाकृत छोटी है, हमारा कारखाना भी छोटा था, इसलिए, हमारे द्वारा निर्मित हर एक जहाज की पानी-निकासी अस्सी हजार टन को नहीं पार कर पाती थी। अब हमारे द्वारा निर्मित जहाज की पानी-निकासी तीन लाख टन तक पहुंच सकती है। वह हमारे देश का सब से बड़ा प्रतिस्पर्द्धा शक्ति सम्पन्न आधुनिक जहाज-निर्माण अड्डा बनेगा।

जानकारी के अनुसार, हाल में उद्यान में 95 प्रतिशत कारोबारों को स्थानांतिरत किया जा चुका है।

शांग्हाई म्युनिसिपल के उप मेयर श्री यांग श्योंग भी हालिया विश्व मेले के तैयारी कार्यों की प्रगति के प्रति संतुष्ट हैं। उन के अनुसार, विश्व मेले के तैयारी कार्यों के सुभीतापूर्ण रुप से आगे बढ़ने से जाहिर है कि देश विश्व मेले के प्रति इतना बड़ा ध्यान देता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी तीव्र प्रतिक्रिया की है। यह सारे देश की जनता और शांग्हाई के नागरिकों की पूर्ण सहायता का परिणाम है।