2009-02-09 14:09:48

चीन और अलजिरिया की दोस्ती गहरी है

चीन और अलजिरिया के बीच अच्छी दोस्ती होती है। दोनों देशों की जनता को समकालीन इतिहास में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ा है। इतिहास में समान स्थिति का सामना किया है। इतिहास में साम्राज्यवादी देशों ने चीन और अलजिरिया का आक्रमण किया है। दोनों देशों की जनता ने साम्राज्यवाद व उपनिवेशवाद के खिलाफ़ दीर्घकालीन संघर्ष करने के लिए एक दूसरे का समर्थन व सहयोग किया था। अब दोनों देशों की जनता भी देश व समाज के विकास करने के लिए एक साथ कोशिश कर रही है। लंबे काल के समर्थन व सहयोग करने में दोनों देशों के बीच बहुत गहरी दोस्ती बनायी गयी। सन् 2004 के फरवरी की 3 तारीख को अलजिरिया के राष्ट्रपति श्री बुटफ्लीका ने यात्रा पर आए चीन के राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ के साथ वार्ता करते समय कहा कि हालांकि अलजिरिया के लिए चीन एक लंबी दूरी की देश है, दोनों देशों की जनता के मन एक साथ है, दोनों देशों की दोस्ती गहरी है।

मजबूत राजनीतिक संबंध और दोनों देशों की जनता के बीच गहरी दोस्ती चीन और अलजिरिया के आदान प्रदान आगे बढ़ाने का आधार है। जिस से दोनों देशों के बीच आदान प्रदान मजबूत किया जाने से दोनों देशों की दोस्ती भी बढ़ायी जा सकेगी। चीन और अलजिरिया के कुटनीतिक संबंध स्थापित किया जाने के 50वें वर्षगांठ के मौके पर चीनी राष्ट्रीय विदेशी दोस्ती संघ के उप प्रधान श्री फेंग जो खू ने हमारे संवाददाता से यह कहा

50 सालों में दोनों देशों के गैरसरकारी मैत्रीपूर्ण आदान प्रदान करने से दोनों देशों की जनता ने राजनीतिक संबंध के विकास आगे बढ़ाने के लिए बहुत कोशिश की। अलजिरिया उत्तरी अफ्रीका में चीनी राष्ट्रीय विदेशी दोस्ती संघ के साथ संपर्क करने वाला सब से घनिष्ठ देश है। अलजिरिया के विभिन्न जगतों में बहुत व्यक्तियों ने चीन की यात्रा की। जिन में पूर्व राष्ट्रपति सुश्री बुमाईटिन, विदेशमंत्री श्री महमद बेजाड और बहुत लेखक, कलाकार व व्यापारी शामिल हैं। इस के साथ चीन के नेताओं भी अनेक बार प्रतिनिधि मंडल के साथ अलजिरिया की यात्रा की है। इन आदान प्रदान गतिविधियों ने दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत करने और सहयोग आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक भूमिका अदा किया है।

सन् 2006 के नवंबर में चीनी राष्ट्रीय विदेशी दोस्ती संघ के प्रधान श्री छेन हान सू ने प्रतिनिधि मंडल के साथ अलजिरिया की 4 दिवसीय यात्रा की। अलजिरिया ने उन का हार्दीक स्वागत किया। श्री छेन हान सू के साथ अलजिरिया की यात्रा करते हुए चीनी राष्ट्रीय विदेशी दोस्ती संघ के उप प्रधान श्री फेंग जो खू ने उसी समय अलजिरिया लोगों के चीनी दोस्तों का स्वागत करने की स्थिति की याद करते हुए कहा कि

जब हम ने मकान में प्रवेश किया, द्वार के दोनों ओर बहुत बाल सफेद होने वाले बुढ़े खड़े हुए थे। वे अलजिरिया के आजाद संघर्ष में बुढ़े सैनिक थे। जिन में पिछले शताब्दी के 50 देशक में चीन की यात्रा करने वाले अलजिरिया के अंतरिम सरकार के नेता भी शामिल थे। उन्होंने हमारा स्वागत प्रकट किया। हमें सब लोग प्रभावित हुए।

इस के अलावा, चीन और अलजिरिया के संस्कृति के आदान प्रदान ने दोनों देशों की जनता की दोस्ती मजबूत करने के लिए सकारात्मक भूमिका भी अदा किया है। अलजिरिया में तैनात चीन के दूतावास के संस्कृति कानसेलर श्री छ्वी शयुए शिन ने दोनों देशों के बीच संस्कृति के आदान प्रदान की याद करते हुए कहा कि

अलजिरिया के आजाद संघर्ष करते समय दोनों देशों के बीच संस्कृति का आदान प्रदान शुरू हुआ। सन् 1962 अलजिरिया स्वतंत्र होने के बाद दोनों देशों की सरकार ने संस्कृति सहयोग समझौता संपन्न किया। जिस से दोनों देशों के संस्कृति आदान प्रदान मंडल एक दूसरे की यात्रा करते रहते थे।

इस वर्ष के जुलाई और अक्तुबर में चीन और अलजिरिया के बीच संस्कृति का आदान प्रदान मजबूत करने के लिए दोनों देशों ने अलजिर और पेइचिंग में संस्कृति हफ्ते की कार्यवाही आयोजित की। चीनी संस्कृति हफ्ते को संगठित करने वाले श्री छ्वी श्युए शिन ने यह कहा

चीन ने चीन और अलजिरिया के कुटनीतिक संबंध स्थापित किया जाने के 50वें वर्षगांठ मनाने के लिए चीनी संस्कृति हफ्ते की कार्यवाही आयोजित की। अलजिरिया के संस्कृति मंत्री श्री हालिटा आदि 300 से ज्यादा महमान संस्कृति हफ्ते की उत्घाटन रस्म में उपस्थित हुए। यह इन सालों में दोनों देशों के बीच संस्कृति के आदान प्रदान करने का एक बहुत महत्वपूर्ण गतिविधि है। जिस से दोनों देशों के सहयोग मजबूत किया जा सकेगा। ज्यादा स्थानीय लोग भी चीन की ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

चीन और अलजिरिया के आदान प्रदान करने के इतिहास में चीन के अलजिरिया में भेजाए गए चिकित्सा सहायता दल दोनों देशों की दोस्ती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चिकित्सा सहायता दल के मुख्यालय के प्रधान श्री सून छांग सोंग ने हमारे संवाददाता से यह कहा

सन् 1963 के अप्रैल में चीनी सरकार ने अलजिरिया में पहले खेप के 24 व्यक्ति वाले चिकित्सा सहायता दल भेजा। जिस से अब तक 45 सालों में चीन ने कुल 21 दलों, 72 खेपों के 2861 व्यक्तियों को अलजिरिया में भेजा है। चिकित्सा दल के सदस्य अलजिरिया के विभिन्न प्रान्तों, शहरों व कस्बों के अस्पतालों में गए ।

आपात समय में चीन और अलजिरिया दोनों देशों की जनता के बीच गहरी दोस्ती अच्छी तरह जाहिर की जाती है। सन् 2003 के मई की 21 तारीख को अलजिरिया की राजधानी अलजिर के आस पास गंभीर भूकंप आया। अलजिरिया में सब से विकसित 8 प्रान्त भूकंप में ग्रस्त हुए। जिस से 2274 व्यक्ति मारे गए, 2 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए। इस भूकंप की राहत करने में भाग लेने वाले चीन का अंतर्राष्ट्रीय राहत दल ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय राहत कार्यों में भाग लिया है। उन्होंने सफलता से भूंकप में ग्रस्त एक व्यक्ति को बचाया है। उसी समय 38 अंतर्राष्ट्रीय राहत दलों में सिर्फ 2 दलों ने सफलता से व्यक्तियों को बचाया है।

इस वर्ष के मई की 12 तारीख को चीन के स्छवान प्रान्त के वन छ्वान क्षेत्र में भी गंभीर भूकंप आया। जिस से बहुत व्यक्ति हताहत हुए और गंभीर नुक्सान पहुंचाए गए। भूकंप होने के बाद अलजिरिया के प्रधानमंत्री, अलजिरिया राष्ट्रीय स्वतंत्र आंदोलन के महासचिव श्री बेलेहाडैम, अलजिरिया के लोक सभा के निदेशक श्री जियाली और संसद के निदेशक श्री बन सालाहेयी ने अलजिरिया में स्थित चीन के दूतावास में आकर इस भूंकप में ग्रस्त व्यक्तियों के प्रति शोक प्रकट की। अलजिरिया के श्रोता दोस्त हालीली अबुटू कादिर ने भी हमें पत्र भेजकर कहा कि हम चीनी जनता के दोस्त हैं। हम हमेशा आप लोगों का समर्थन करते हैं। हमेशा आप लोगों के पक्ष में हैं।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040