2009-02-09 13:45:06

अल्वंछ्वन जाति का वसंत त्योहार

हाल ही में चीनी लोग चीन का सब से महत्वपूर्ण त्योहार वसंत त्योहार मना रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को भीतरी मंगोलिया के जालैनद्वन शहर की अल्वंछवन जाति की श्यांग ल्येई मीन गांव ले चलेंगे और देखेंगे कि वे किस तरह वसंत त्योहार मनाते हैं।

अल्वंछ्वन जाति मुख्यतः भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश के हुल्वंबर और हेईलुंगच्यांग प्रांत के कुछ क्षेत्रों में फैली है, जहां की कुल आबादी 10 हजार से ज्यादा है। अल्वंछ्वन जाति की अपनी भाषा है और लोकप्रिय अल्वंछ्वन गीत भी हैं।

इस गीत के बोल हैं, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं, बड़े-बड़े जंगल हैं। जंगल में साहसी अल्वछ्वन जाति के लोग रहते हैं।

भीतरी मंगोलिया के जालैनद्वन शहर की अल्वंछवन जाति के श्यांग ल्येई मीन गांव में एक स्थानीय अल्वंछवन जाति के नेता हैं, जिस का नाम है अ फडं च्वन। उन के परिवार में कुल तीन पीढ़ियों के 14 आदमी एक साथ रहते हैं। अल्वंछ्वन जाति के लोग नृत्य-गान पसंद करते हैं। बीस वर्ष पहले पहाड़ों व जंगलों में नव वर्ष मनाने की याद करते हए श्री अ फडं च्वन ने कहा,उस समय, लोग एक साथ बैठकर शराब पीते थे, मांस खाते थे और अग्नि के पास घेरा डाले हुए नाचते थे और गाते थे। अ फडं च्वन ने यह कहते हुए गाना गाना शुरु कर दिया।

वर्ष 2000 के बाद, पारिस्थितिकी पर्यावरण को बरकरार रखने के लिए स्थानीय सरकार ने जंगली पशुओं को मारने पर पाबंदी लगायी और स्थानीय अल्वंछ्वन जाति के लोगों को मुआवज़ा भी दिया। सरकार ने उन्हें इकट्ठा करके उन्हें खेती में काम करने में मदद दी, ताकि वे लोग नये जीवन तरीका आसानी से अपना सकें। अ फडं च्वन ने कहा कि हाल में अल्वंछ्वन जाति के जीवन में भारी परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा,

शुरु में हम खेती में काम नहीं कर पाते थे, धीरे-धीरे सब कृषि का काम सीखा ।पहले हम जंगली पशुओं को पकड़ने के लिए केवल अपने भर पेट खाने की समस्या का समाधान कर सकते थे, जबकि अब खेती में काम करने के बाद हर एक परिवार ने मोटर और गाड़ी आदि खरीद ली है।

अब अ फडं च्वन की ही तरह, अनेक अल्वंछ्वन जाति के लोग सुखी जीवन बिता रहे हैं। लगभग हर एक परिवार ने नये मकान का निर्माण किया है। अ फडं च्वन के बेटे अ य्वू मीं ने कहा कि जब वह बच्चा था, स्थिति आज से बिलकुल भिन्न थी। उन्होंने कहा,जब मैं छोटा था, हमारे घर की स्थिति बहुत खराब थी। हम छोटी झोंपड़ी में रहते थे। वसंत त्योहार मनाने की रस्म भी बहुत सरल थी। हम बच्चे एक साथ बैठते थे और बड़े लोग हमें स्वादिष्ट खाना देते थे।पहले, चूंकि हम जंगली पशु पकड़ते थे और मारते थे, इसलिए, हम काफी मांस खाते थे। अब हम ने सब्जी व समुद्री उत्पाद भी खाना शुरु किया है। बच्चे नया वर्ष मनाना पसंद करते हैं।वसंत त्योहार के वक्त बच्चे नये कपड़े पहनते हैं और बड़े लोग उन्हें पैसे देते हैं।

नव वर्ष की पूर्व रात्रि का भोजन चीनी लोगों के विचार में सब से महत्वपूर्ण है।इस दिन अल्वंछ्वन जाति के लोगों का खाना भी बहुत अच्छा होता है।हर एक खाने की अपनी-अपनी विशेषता है और विशेष अर्थ भी है।मौके पर लोग शराब भी पीते हैं।अल्वंछ्वन जाति के लोग एक साथ बैठ कर शराब पीते हैं, खाना खाते हैं , गाना गाते हैं और गपशप करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में, श्री अ फडं च्वन ने अल्वंछ्वन भाषा में सभी लोगों को शुभकामना दी।

आशा है कि सब लोग स्वस्थ रहें और खुश रहें। नया साल मुबारक हो।(श्याओयांग)